टाटा मोटर्स की मेगा प्लानिंग! जल्द लॉन्च करेगी 3 नई EV, शुरुआती कीमत ₹10 लाख से कम

aditisingh
4 Min Read


होमताजा खबरऑटो

टाटा मोटर्स की मेगा प्लानिंग! जल्द लॉन्च करेगी 3 नई EV, जानिए डिटेल

Last Updated:

टाटा मोटर्स 2026 के बचे हुए महीनों में टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट, टाटा अविन्या और टाटा सिएरा ईवी लॉन्च करेगी, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार और मजबूत होगा. आइए, इनकी संभावित लॉन्च डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

ख़बरें फटाफट

टाटा मोटर्स की मेगा प्लानिंग! जल्द लॉन्च करेगी 3 नई EV, जानिए डिटेलZoom

Tata Avinya EV

टाटा मोटर्स देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में नेक्सन ईवी, पंच ईवी और अन्य मॉडलों से बाजार में मजबूत पकड़ बनाई है. अब 2026 के बचे हुए महीनों में कंपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो ग्राहकों के लिए रोमांचक विकल्प लाएंगी. अपकमिंग ईवी की लिस्ट में टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट, टाटा अविन्या और टाटा सिएरा ईवी का नाम शामिल है.

ये कारें अलग-अलग सेगमेंट में हैं. एक किफायती हैचबैक अपडेट, एक प्रीमियम कॉन्सेप्ट-बेस्ड एसयूवी और एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है. ये लॉन्च भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को और मजबूत बनाएंगे, जहां ईको फ्रेंडली और तकनीकी रूप से एडवांस गाड़ियों की मांग बढ़ रही है. टाटा की जेन-3 ईवी आर्किटेक्चर और बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी इन मॉडलों को आकर्षक बनाएगी. आइए जानते हैं कि इनमें क्या कुछ देखने को मिलेगा.

1. टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट

टाटा टियागो ईवी भारत की सबसे लोकप्रिय किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक है. अब 2026 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है. स्पाई फोटोज में नई डिजाइन वाली लाइट्स, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और टेललाइट्स दिखाई दे रही हैं. इसमें संभवतः बड़ा बैटरी पैक (शायद 30 kWh तक), ज्यादा रेंज (250-300 किमी), सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और नए फीचर्स जैसे अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकते हैं. ये शहर के इस्तेमाल के लिए बेस्ट रहेगी, कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा लेकिन वैल्यू फॉर मनी होगी.

2. टाटा अविन्या

टाटा अविन्या एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट है, जो कंपनी के नए जेन-3 प्लेटफॉर्म पर बनेगा. इसके 2026 के मिड (जून के आसपास) लॉन्च होने की उम्मीद है. अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. अविन्या में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, स्पोर्टबैक स्टाइल, हाई-एंड इंटीरियर, एडवांस्ड ADAS, लंबी रेंज (500+ किमी) और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं होंगी. ये टाटा की प्रीमियम ईवी ब्रांड की शुरुआत होगी, जो लक्जरी और परफॉर्मेंस का मिश्रण देगी.

3. टाटा सिएरा ईवी

टाटा सिएरा ईवी 2026 के दूसरे क्वार्टर (अप्रैल-जून) में लॉन्च होगी. ये मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो हाल ही में लॉन्च हुई आईसीई सिएरा पर बेस्ड होगी. इसमें RWD और AWD दोनों ऑप्शन, डुअल मोटर सेटअप, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मॉडर्न फीचर्स जैसे हिल असिस्ट, बड़े टचस्क्रीन और प्रीमियम केबिन मिलेंगे. अनुमानित कीमत 20-25 लाख रुपये के पास रहेगी. ये महिंद्रा BE 6, हु्ंडई क्रेटा ईवी जैसे मॉडलों से टक्कर लेगी. ये तीनों मॉडल टाटा के ईवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.