Automobile

Maruti e Vitara vs Hyundai Creta Electric: कीमत, रेंज, फीचर्स और BaaS डिटेल, जानिए कौन बेहतर?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

मारुति सुजुकी की पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara और हुंडई की पॉपुलर क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन, दोनों ही मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे रहे हैं. एक e Vitara की शुरुआती कीमत काफी आकर्षक है, जबकि Creta Electric प्रीमियम फीचर्स और ब्रांड वैल्यू के साथ आती है.

कीमत की बात करें, तो मारुति e Vitara सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है बैटरी ऐज से सर्विस (BaaS) है. इसका Delta 49 kWh वेरिएंट सिर्फ ₹10.99 लाख से शुरू है, जिसमें बैटरी रेंट ₹3.99/किमी है, वहीं, क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत ₹18.02 लाख से शुरू होती है. आइए, इन दोनों ई SUV की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंट डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

मारुति ई विटारा बॉक्सी और मस्कुलर स्टाइल में है. इसमें पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस, Y-शेप्ड 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRLs, स्कल्प्टेड 3D लुक, 225/55 R18 अलॉय व्हील्स हैं. इसकी लंबाई 4275 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1640 mm और व्हीलबेस 2700 mm है. ये फ्यूचरिस्टिक फ्रंट फेसिया के साथ एयरोडायनामिक और रग्ड रोड प्रेजेंस देती है.

Creta Electric क्लासिक क्रेटा डिजाइन पर आधारित है, लेकिन EV स्पेसिफिक पिक्सलेटेड क्लोज्ड ग्रिल, बोल्ड अपराइट स्टाइल, एक्टिव एयर फ्लैप्स और 17-इंच एयरो अलॉय व्हील्स इसे खास बनाते हैं. इसकी लंबाई 4340 mm (थोड़ी लंबी), चौड़ाई 1790 mm, ऊंचाई 1655 mm, व्हीलबेस 2610 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 190-200 mm है. ये स्पोर्टी और मॉडर्न लगती है. e Vitara ज्यादा बॉक्सी और स्पेसियस फील कराती है, Creta ज्यादा फ्लोइंग और फैमिलियर है.

इंटीरियर और फीचर्स

दोनों प्रीमियम केबिन ऑफर करते हैं. e Vitara में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट + 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग-रीक्लाइनिंग रियर सीट्स (40:20:40 स्प्लिट), फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ट्विन डेक कंसोल मिलता है.

क्रेटा ईवी में डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, वॉइस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन), डुअल जोन AC, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर पैसेंजर टेबल, फ्रंक (21L) + 433L बूट है. इंटीरियर ज्यादा लग्जरी और टैक्टाइल फील देता है.

दोनों में वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और OTA अपडेट्स मिलते हैं. e Vitara में 3 ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport + Snow), JBL/इंफिनिटी साउंड, इन-कार पेमें और iRA.ev ऐप है. वहीं, क्रेटा ईवी में V2L (व्हीकल टू लोड), वॉइस कमांड्स (268), रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मेमोरी सीट्स और कनेक्टेड फीचर्स (Bluelink) मिलते हैं.

सेफ्टी डिटेल

मारुति ई विटारा को BNCAP की ओर से पूरी 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है. इसे 7 एयरबैग्स, ESP, ADAS लेवल 2, 360° कैमरा और TPMS के साथ खरीदा जा सकता है. क्रेटा ईवी को 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा और IP67 बैटरी प्रोटेक्शन के साथ खरीदा जा सकता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

मारुति ई विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन- 49 kWh और 61 kWh में खरीदा जा सकता है. इसकी अधिकतम क्लेम्ड रेंज 543 KM है. 50 kW के फास्ट चार्जर की मदद से आप इसे मात्र 45 मिनट में 0-80% तक चार्ज कर सकते हैं. वहीं, क्रेटा इलेक्ट्रिक को 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी अधिकतम क्लेम्ड रेंज 510 KM है. इसको 50 kW के फास्ट चार्जर से 10-80% तक चार्ज होने में 58 मिनट लगता है.

हमारी सलाह: अग कम बजट, रेंज, सस्ती कीमत (BaaS) और सेफ्टी प्राथमिकता है, तो मारुति ई विटारा बेहतर ऑप्शन साबित होगी. वहीं, क्रेटा इलेक्ट्रिक प्रीमियम डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर, ज्यादा टॉर्क और V2L जैसे फीचर्स के लिए बेहतर है. कुल मिलाकर e Vitara वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है, जबकि Creta पावर और रिफाइनमेंट में बेस्ट है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।