Last Updated:
अब ट्रैफिक नियम तोड़ना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है. केंद्र सरकार नए ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम पर काम कर रही है, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस से पॉइंट्स काटे जाएंगे. लगातार गलतियां करने वालों के पॉइंट्स खत्म होने पर उनका लाइसेंस सस्पेंड या पूरी तरह रद्द भी किया जा सकता है. आखिर नया सिस्टम कैसे काम करेगा और किन ड्राइवरों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? जानिए पूरी खबर.
DL को लेकर नियम सख्त होने वाले हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, सरकार ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने पर काम कर रही है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस से पॉइंट्स काटे जाएंगे. अगर कोई चालक बार-बार नियम तोड़ता है और उसके पॉइंट्स लगातार कम होते जाते हैं, तो उसका लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है.
सरकार ऐसी व्यवस्था पर भी काम कर रही है जिसमें पॉइंट्स पूरी तरह खत्म होने पर ड्राइविंग लाइसेंस समाप्त किया जा सके. इसका उद्देश्य वाहन चालकों में जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है.
ड्राइवर ट्रेनिंग पर भी जोर
सरकार ड्राइविंग ट्रेनिंग को अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के अनुरूप बनाने पर भी जोर दे रही है. इसके साथ ही ड्राइवर ट्रेनिंग, लाइसेंसिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़े पूरे सिस्टम में बदलाव की तैयारी है.
क्रैश सेफ्टी इकोसिस्टम होगा अपग्रेड
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करने के लिए क्रैश सेफ्टी से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को भी नए विकल्पों के साथ अपग्रेड करने की दिशा में काम किया जा रहा है.
सरकार का फोकस ड्राइवर ट्रेनिंग, लाइसेंसिंग और सड़क सुरक्षा के तीनों स्तरों पर सुधार करने पर है. प्रस्तावित पॉइंट सिस्टम लागू होने के बाद नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई और सख्त हो सकती है.
About the Author
राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…
और पढ़ें