बजट 2026 से पहले जानिए, किन सेक्टरों पर पिछले साल बरसा था कुबेर का खजाना, इस बार क्या हैं उम्मीदें

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Budget 2025 Sector Wise Allocation: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल रविवार को यूनियन बजट 2026 पेश करने वाली हैं. ऐसे में सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर पूरे देश भर में चर्चा तेज हो गई है. हर वर्ग के लोग बजट पर बातें करते दिख रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह बजट पिछले साल की मजबूत नींव को आगे बढ़ने की कोशिश करेगा.

साल 2025 का बजट इसलिए खास माना गया था, क्योंकि पहली बार देश का कुल बजट 50 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था. पिछले बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों, युवाओं समेत अलग-अलग सेक्टरों पर खास ध्यान दिया था.

अब बजट 2026 से भी इसी रफ्तार को बनाए रखने और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं पिछले साल विभिन्न सेक्टरों को कितने पैसों का आवंटन किया गया था और इस बार उनसे क्या नई उम्मीदें हैं……..

डिफेंस, रोड और रेलवे पर रहेगा सरकार का खास फोकस

पिछले साल के बजट में डिफेंस सेक्टर को 6.81 लाख करोड़ रुपये का आवंटन मिला था. जो देश की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया था. अब बजट 2026 में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि भारत की सुरक्षा चुनौतियां अब सिर्फ पारंपरिक सीमाओं तक सीमित नहीं रही हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए डिफेंस बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.

इसी तरह रोड, ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्रालय को पिछले साल 2.87 लाख करोड़ रुपये मिले थे. बेहतर सड़क नेटवर्क और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस बार भी ज्यादा बजट मिलने की संभावना है. वहीं रेलवे को बजट 2025 में 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे.

ग्रामीण विकास और शिक्षा पर बढ़ सकता है खर्च

ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने पिछले बजट में 1.90 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे. बजट 2026 में इसे आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है. बजट का इस्तेमाल रोजगार योजनाओं, गांवों के विकास और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए जाने की उम्मीद है. 

वहीं, शिक्षा क्षेत्र के लिए पिछले साल 1.37 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था. बजट 2026 में इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके. बजट के पैसों का इस्तेमाल स्कूलों को बेहतर बनाने, यूनिवर्सिटी में रिसर्च को बढ़ावा देने और स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने में किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट भाषण में आने वाले मुश्किल शब्दों का आसान मतलब, यहां समझें सबकुछ



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment