Automobile

बाइक से आ रहा काला या सफेद धुआं? ऐसे बढ़ाएं माइलेज 8 KMPL तक और बचें ₹10,000 चालान से

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आपकी बाइक के साइलेंसर से काला या सफेद धुआं निकल रहा है, तो तुरंत सावधान होने की जरूरत है. ये केई छोटी समस्या नहीं है, अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो जेब पर दोहरा हमला होगा. एक तरफ पेट्रोल ज्यादा खर्च होगा और दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस या RTO चेकिंग में भारी चालान का सामना पड़ सकता है.

इसके अलावा, PUC न होने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. हालांकि, ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर आप इस समस्या को हल कर सकते हैं और माइलेज भी 4-8 kmpl तक बढ़ा सकते हैं. आइए, सभी तरीकों को स्टेप-बाय-स्टेप जान लेते हैं.

सबसे पहले समस्या समझें

इंजन में खरादी होने से दो तरह का धुंआ निकलता है. इंजन में ईंधन ज्यादा और हवा कम होने से (रिच मिक्सचर) ईंधन पूरी तरह नहीं जलता और काला धुआं निकलता है. इसके अलावा, इंजन ऑयल जलने, पिस्टन रिंग, वॉल्व सील या हेड गैस्केट की समस्या होने पर सफेद धुआं निकलता है. दोनों ही मामलों में पेट्रोल बर्बाद होता है और प्रदूषण बढ़ता है. आप इस समस्या को मिनटों में खत्म कर सकते हैं. आइए, एक-एक करके जान लेते हैं.

1. एयर फिल्टर साफ करें या बदलें

ज्यादातर मामलों में यही मुख्य वजह होता है. बाइक का एयर फिल्टर खोलें, अगर गंदा है तो पेट्रोल या पानी से धो लें और अच्छी तरह सुखाकर लगाएं. नया फिल्टर सिर्फ 150-300 रुपये का आता है. साफ फिल्टर से हवा सही मिलेगी, मिक्सचर ठीक होगा, धुआं बंद होगा और माइलेज 3-5 kmpl बढ़ जाएगा.

2. स्पार्क प्लग चेक और क्लीन करें

प्लग निकालें, अगर काला या गीला है, तो सैंड पेपर से हल्के से साफ करें या नया लगाएं, इसकी लागत भी 100-150 रुपये के करीब आएगी. खराब प्लग से ईंधन अधूरा जलता है. साफ प्लग से स्टार्टिंग आसान और पेट्रोल की बचत 10-15% तक हो जाती है.

3. कार्बोरेटर स्प्रे से साफ करें (कार्ब बाइक वालों के लिए)

बाजार से कार्ब क्लीनर स्प्रे (100-150 रुपये) लाएं. एयर फिल्टर हटाकर स्प्रे करें और 5 मिनट बाद स्टार्ट करें. इंजेक्टर वाली बाइक में फ्यूल इंजेक्टर क्लीनर पेट्रोल में मिलाकर डालें. इससे माइलेज तुरंत सुधरता है.

4. इंजन ऑयल चेक और टॉप-अप करें

डिपस्टिक से लेवल देखें. अगर कम है तो ब्रांडेड 10W-30 या 20W-40 (बाइक मॉडल के हिसाब से) डालें. पुराना ऑयल कभी न मिलाएं. ज्यादा ऑयल होने पर भी सफेद धुआं आता है. ऐसा है, तो ऑयल कम करें. सही ऑयल से इंजन स्मूद चलेगा और धुआं रुकेगा.

5. टायर प्रेशर चेक करें

हर हफ्ते गाड़ी का टायर प्रेशर चेक करें. कम प्रेशर से इंजन ज्यादा मेहनत करता है. सही प्रेशर गाड़ी का मैनुअल देखकर ही करें. इससे भी 2-3 kmpl माइलेज बढ़ता है. आइए, इसके अलावा कुछ बोनस टिप्स पर एक नजर डालते हैं-

  • अचानक एक्सीलेटर न मारें, चौथे-पांचवे गियर में 60 से 80 km/h पर चलाएं.
  • क्वालिटी पेट्रोल ही भरें, मिलावटी फ्यूल से बचें.
  • हर 3000-4000 KM की राइड पर फुल सर्विसिंग करवाएं.
  • PUC सर्टिफिकेट समय पर रिन्यू कराएं, इससे चालान से बचेंगे और इंजन भी स्वस्थ रहेगा.
  • ओवरलोडिंग और अनावश्यक ब्रेकिंग से बचें.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।