Automobile

Toyota Urban Cruiser Hyryder का नया Aero Black Edition लॉन्च, जानिए रेगुलर वर्जन से कितना अलग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Toyota ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder का नया एयरो ब्लैक एडिशन इंडियन कार मार्केट में पेश किया है. हालांकि, ये कोई नया वेरिएंट नहीं, बल्कि लिमिटेड-पीरियड स्टाइलिंग पैकेज है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है. ये पैकेज मिडनाइट ब्लैक कलर के G और V ग्रेड पर उपलब्ध है, जिसमें नियो ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन शामिल हैं. स्टॉक खत्म होने तक ही ये ऑफर रहेगा.

हाइराइडर का बेस एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.31 लाख रुपये से शुरू होता है और टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये के आसपास तक जाता है. एयरो ब्लैक पैकेज सिर्फ बाहरी लुक को स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है, मैकेनिकल या फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं है. टोयोटा ने हाल ही में बताया कि 2022 में लॉन्च के बाद हाइराइडर की बिक्री दो लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये एडिशन उन खरीदारों के लिए है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से अलग, डार्कर और आकर्षक लुक चाहते हैं. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफ़ॉर्मेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन डिटेल

एयरो ब्लैक पैकेज कई ब्लैक-फिनिश्ड एक्सटीरियर एक्सेसरीज जोड़ता है. इसमें फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैंप गार्निश, टेलगेट गार्निश, रियर स्पॉइलर और एक्सक्लूसिव एयरो ब्लैक लिमिटेड एडिशन बैज शामिल हैं. ये सभी डार्क रंग में हैं, जिससे एसयूवी का रोड प्रेजेंस और स्पोर्टी लुक बढ़ जाता है. 17 इंच के अलॉय व्हील्स और एलईडी डीआरएल जैसे स्टैंडर्ड एलिमेंट्स बरकरार हैं.

केबिन और कंफर्ट

इंटीरियर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ), वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं. पीछे रिक्लाइनिंग सीट्स, एसी वेंट्स और यूएसबी पोर्ट्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी डिटेल्स

सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग्स (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड), एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स, टीपीएमएस और अन्य स्टैंडर्ड सिस्टम शामिल हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नियो ड्राइव में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन करीब 103 पीएस पावर और 137 एनएम टॉर्क देता है. मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसे खरीदा जा सकता है और कुछ वेरिएंट्स में AWD ऑप्शन भी है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर है, सिस्टम पावर करीब 116 पीएस है और क्लेम्ड माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर तक पहुंचता है. ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ ये शहर में काफी एफिशिएंट है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।