Automobile

बिना इंजन बदले E100 फ्यूल पर भी चलेगी पुरानी गाड़ी, बस लगाना होगा ये छोटा सा पुर्जा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 21, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Ethanol conversion kit : देश की पुरानी गाड़ियां E20 या उससे अधिक इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन के लिए डिजाइन नहीं की गई हैं. विदेशों में पुराने वाहनों के लिए एथेनॉल कन्वर्जन किट बनाई गई है. इसे लगाकर किसी भी वाहन को ई20 से लेकर ई100 ईंधन पर चलाया जा सकता है. भारत में भी इस किट की टेस्टिंग चल रही है.

ख़बरें फटाफट

बिना इंजन बदले E100 पेट्रोल पर चलेगी पुरानी गाड़ी, लगाना होगा ये पुर्जा  Zoom

भारत में एथेनॉल कन्वर्जन किट की टेस्टिंग चल रही है. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर : एआई)

नई दिल्ली. भारत में 20% इथेनॉल मिश्रण वाले E20 पेट्रोल की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन पुराने व्हीकल्स के इंजन पेट्रोल के इस वेरिएंट के लिए नहीं बनाए गए हैं. लिहाजा इनमें ई20 पेट्रोल नहीं डल सकता. इसका समाधान भी दुनिया में मौजूद है. कई देशों ने एथेनॉल कन्वर्जन किट (Ethanol Conversion Kit) बनाई है, जिसे लगाने पर आपकी पुरानी कार भी बिना इंजन बदले 100% इथेनॉल (E100) पर भी सरपट दौड़ सकती है. भारत में भी इस किट पर परीक्षण चल रहा है और शुरुआती नतीजे बताते हैं कि यह कारगर है.

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर एक विशेष स्टडी की है. इस टेस्टिंग के लिए फिनलैंड में निर्मित ‘eFlexFuel’ किट को दो अलग-अलग पुरानी गाड़ियों में लगाकर देखा गया है. एक किट BS4 मारू‍ति स्विफ्ट पर लगाई गई. यह लगाकर इस कार को E15 से लेकर E100 फ्यूल पर 10,500 किलोमीटर तक चलाया गया. BS6 मारूति डिजायर में ईफ्लैक्‍स फ्यूल किट लगाकर 14,250 किलोमीटर तक टेस्ट किया गया.

कैसे काम करती है एथेनॉल कन्वर्जन किट

एथेनॉल कन्वर्जन किट की खास बात यह है कि इसके लिए कार के मुख्य इंजन या ईसीयू (ECU) में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना पड़ता. इस किट में एक एडवांस्ड सेंसर लगा होता है जो फ्यूल टैंक में मौजूद एथेनॉल की सटीक मात्रा को खुद पहचान लेता है. सेंसर के सिग्नल के आधार पर यह पुर्जा गाड़ी के ईंधन सप्लाई को अपने आप एडजस्ट कर देता है. इससे गाड़ी बिना किसी झटके के अलग-अलग फ्यूल मिश्रणों पर बिना किसी परेशानी के चलती है.

इंजन और माइलेज पर क्या पड़ा असर?

एथेनॉल कन्‍वर्जन किट लगाकर इन दोनों गाडियों को 100% एथेनॉल पर हजारों किलोमीटर चलाने के बाद भी कोई विशेष नकारात्‍मक असर नहीं पड़ा.

  • परफॉर्मेंस और पिकअप पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा.
  • कार के माइलेज, स्टार्टिंग और ब्रेकिंग सिस्टम में कोई दिक्कत नहीं आई.
  • इंजन की ओवरऑल हेल्थ और लाइफ पूरी तरह सुरक्षित पाई गई.

एथेनॉल कन्वर्जन किट की कीमत कितनी है?

आईएसएमए के डायरेक्टर जनरल दीपक बलानी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर ये एथेनॉल कन्वर्जन किट्स काफी महंगी हैं और इनकी कीमत ₹40,000 से ₹60,000 के बीच है. टेस्टिंग में इस्तेमाल हुई फिनलैंड की किट ₹45,000 की है. बलानी का कहना है कि यदि इन किट्स का बड़े पैमाने पर भारत में निर्माण किया जाए तो इसकी लागत घटकर महज ₹15,000 तक आ सकती है.

कमर्शियल लॉन्च के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी

पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल में बदलने वाली यह तकनीक अभी आम ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है. दीपक बलानी के मुताबिक, देसी किट्स को कमर्शियल यूज के लिए उतारने से पहले रेग्युलेटरी एजेंसियों, ऑटोमोबाइल टेस्टिंग संस्थाओं और व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स से अंतिम हरी झंडी मिलनी बाकी है. ISMA ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही इस संबंध में एक क्लियर फ्रेमवर्क तैयार किया जाए.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।