Automobile

बिना लाइसेंस भी दनादन चला सकते हैं ये स्कूटर! कीमत मात्र ₹35,000 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

No License Electric Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा के छोटे सफर की जरूरतों के बीच कम बजट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खास बात ये है कि भारत में कुछ लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की. ये स्कूटर 25 किमी/घंटा तक की अधिकतम रफ्तार के नियम के तहत आते हैं.

इससे स्टूडेंट, सीनियर सिटिजेन, महिलाओं और शहर के अंदर छोटी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए ये बेहद सुविधाजनक विकल्प हैं. कम कीमत, कम मेंटेनेंस और आसान चार्जिंग के कारण ये सस्ते स्कूटर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. अगर आप भी ₹60,000 से कम बजट में एक भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो Komaki X-One, Deltic Costa और Yulu Wynn जैसे मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

Komaki X-One

ये स्कूटर कम बजट वाले लोगों, खासकर छात्रों और बुजुर्गों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी कीमत लगभग ₹35,000 से शुरू होती है, जिससे ये बाजार में सबसे सस्ते स्कूटरों में से एक बन जाता है. इसमें कंपनी ने ग्राफ़िन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो इसे किफायती बनाने के साथ-साथ टिकाऊ भी रखती है.

ये लो-स्पीड स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 60 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज आसानी से दे देता है. इसकी अधिकतम रफ्तार 25 किमी/घंटा है, जिसके कारण इसे चलाने के लिए आपको किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती. रोजाना सब्जी लाने या पास के बाजार जाने या फिर स्कूल-कॉलेज के लिए ये एक बहुत ही व्यावहारिक और हल्का स्कूटर है.

Deltic Costa

ये उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कम कीमत में एक मजबूत और स्टाइलिश नो-लाइसेंस स्कूटर चाहते हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत लगभग ₹49,868 है. ये वजन में काफी हल्का और चलाने में बेहद आसान है, जिस वजह से इसे महिलाएं और सीनियर सिटीजंस आसानी से ट्रैफिक में भी संभाल सकते हैं.

इस स्कूटर में ग्राहकों को अपनी पसंद और बजट के अनुसार 48 वोल्ट लीड एसिड और 60 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी के दोनों विकल्प मिलते हैं. ये स्कूटर एक बार पूरा चार्ज होने पर 70 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. इसकी रफ्तार 25 किमी/घंटा से कम होने के कारण आरटीओ नंबर प्लेट की कोई जरूरत नहीं होती.

Yulu Wynn

ये शहरी इलाकों में छोटी दूरी तय करने के लिए एक बेहद यूनिक और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे मुख्य रूप से पर्सनल कम्यूट के लिए बनाया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹55,555 से शुरू होती है. इसकी चाबी रहित (Keyless) एंट्री और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसे तंग गलियों में चलाना और पार्क करना बहुत आसान होता है.

इस स्कूटर में दी गई लिथियम-आयन बैटरी स्वैपेबल तकनीक के साथ आती है, जिसे आप घर पर भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं. युलु विन सिंगल चार्ज में करीब 68 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है और इसकी अधिकतम गति 25 किमी/घंटा है. कम दूरी के ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए ये पेट्रोल का एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प साबित होता है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।