2026 Skoda Kushaq vs Hyundai Creta: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कुशाक और क्रेटा एक-दूसरे को कंपीट करती हैं. Skoda Kushaq को हाल ही में 2026 फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया गया है, जिसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और कुछ सेगमेंट-फर्स्ट एडिशन्स शामिल हैं. वहीं, Hyundai Creta पहले से ही मार्केट लीडर है और अपनी पॉपुलैरिटी, फीचर लोड और रिफाइनमेंट के लिए जानी जाती है. आइए इन दोनों की कीमत, डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.
मौजूदा Skoda Kushaq की शुरुआती कीमत लगभग ₹10.99 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट (जैसे Monte Carlo या Prestige) के लिए ₹18-20 लाख तक जाती है. वहीं Hyundai Creta का बेस E पेट्रोल वेरिएंट ₹10.72-10.79 लाख से शुरू होता है और टॉप मॉडल ₹20.20 लाख तक जाता है. इस तरह Kushaq थोड़े कम दाम में स्टार्ट होती है, लेकिन Creta में ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन हैं.
2026 Skoda Kushaq vs Hyundai Creta
डिजाइन डिटेल
2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में पूरी तरह नया फ्रंट फेसिया मिलता है. नई ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलाइट्स (फोर-आई सिग्नेचर के साथ), रीडिजाइन बम्पर और शार्पर लुक. साइड और रियर में भी माइनर चेंजेस हैं. इसमें नए अलॉय व्हील्स और LED टेललाइट्स शामिल हैं. ये ज्यादा प्रीमियम और यूरोपियन स्टाइल का लगता है. Hyundai Creta में बड़ा ग्रिल, स्लीक LED DRLs, कनेक्टेड टेललाइट्स और स्टाइलिश व्हील्स हैं. Creta का लुक ज्यादा फैशनेबल है, जबकि Kushaq ज्यादा सोफिस्टिकेटेड और क्लासी लगती है.
इंटीरियर और फीचर्स
Kushaq 2026 में अपग्रेडेड इंटीरियर मिलता है. नए 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर मैटेरियल क्वालिटी और स्पेसियस केबिन इसे खास बनाते हैं. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन (Prestige और Monte Carlo में) दिया गया है। रियर स्पेस अच्छा है, लेकिन Creta जितना वाइड नहीं है. नई कुशाक को बेस वेरिएंट से ही सनरूफ के साथ खरीदा जा सकता है.
Creta का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम फील देता है. डुअल-टोन थीम, बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स और ज्यादा कम्फर्टेबल सीटिंग इसे अलग बनाती है. Creta में रियर पैसेंजर्स के लिए ज्यादा लेग रूम और बेहतर AC वेंट्स हैं. Kushaq में बिल्ड क्वालिटी बेहतर है, लेकिन Creta ज्यादा लग्जरी फील देती है.
फीचर्स और सेफ्टी
Kushaq 2026 में कई नए फीचर्स आए हैं. इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT (सेगमेंट-फर्स्ट), रियर सीट मसाज, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, नए LED लाइटिंग और अपडेटेड इंफोटेनमेंट शामिल है. टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ भी है. Creta फीचर लोड में आगे है. लेवल-2 ADAS, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, बोस साउंड सिस्टम, पावर ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले फीचर लिस्ट का हिस्सा हैं. दोनों गाड़ियों में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
इंजन और माइलेज
Skoda Kushaq में 1.0L TSI (115 PS, 178 Nm) और 1.5L TSI (150 PS, 250 Nm) पेट्रोल इंजन मिलते हैं, जो 6MT/6AT और नए 8AT के साथ कनेक्टेड हैं.इसका माइलेज 17.8-19.76 kmpl (ARAI) तक है. Hyundai Creta में 1.5L NA पेट्रोल (115 PS), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5L डीजल (116 PS) इंजन है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में MT, CVT, DCT, iMT और AT शामिल है.इसका माइलेज 17.4-21.8 kmpl के बीच है.

