Auto News

मेकेनिक का कमाल! खटारा बाइक को भी देते हैं एकदम धांसू लुक, वो भी महज 20 हजार में

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

जहानाबाद: यहां का फिदा हुसैन रोड ऑटोमोबाइल्स मार्केट के रूप में काफी मशहूर है. इस जगह दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक के लगभग हर तरह के पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं. अगर कोई गाड़ी खराब हो जाए तो उसे ठीक कराने की सुविधा भी यहीं उपलब्ध है. यही वजह है कि इस इलाके में मैकेनिकों और ऑटो पार्ट्स की कई दुकानें सालों से चल रही हैं. फिदा हुसैन रोड पर कुछ दुकानें तो 50 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं. इन्हीं में से एक नाम है कलीम मिस्त्री की दुकान. ये दुकान अपनी अलग पहचान बना चुकी है.

कलीम मिस्त्री की दुकान करीब 40 साल पुरानी है. इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ बाइक की मरम्मत ही नहीं होती. बल्कि पूरी तरह से खटारा हो चुकी बाइक को भी नया जैसा लुक दिया जाता है. देखने में यह बाइक बिल्कुल नई लगती है और चलाने में भी बेहतरीन होती है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे काम का खर्च सिर्फ 20 हजार रुपये के आसपास आता है.

40 साल पुरानी दुकान
दुकान चलाने वाले कलीम मिस्त्री बताते हैं कि वह पिछले 40 सालों से इस काम में लगे हुए हैं. उन्हें बाइक के हर एक पार्ट की अच्छी समझ है. वह बाइक को पूरी तरह खोल देते हैं और एक-एक पुर्जे को अलग करके ठीक करते हैं. जरूरत पड़ने पर पुराने पार्ट को नया जैसा बना दिया जाता है या फिर बदला जाता है. अनुभव के साथ उन्हें यह आइडिया आया कि क्यों न पुरानी और बेकार पड़ी बाइकों को नया रूप दिया जाए. इसके बाद उन्होंने खटारा बाइकों को नया लुक देने का काम शुरू किया.

पुरानी बाइक बन जएगी नई
कलीम मिस्त्री बताते हैं कि उनके यहां अब तक कई पुरानी बाइकों को नया रूप दिया जा चुका है. इनमें RX100, CD100S, राजदूत जैसी क्लासिक बाइक्स शामिल हैं. उन्होंने बताया कि लोग पुरानी बाइकों के काफी शौकीन होते हैं. कई ग्राहक ऐसे भी आते हैं, जिनके पास 30-40 साल पुरानी बाइक होती है और वे उसे बेचने के बजाय फिर से चलाने लायक बनवाना चाहते हैं.

पुरानी RX100 भी बन जाती है नई
कलीम मिस्त्री ने बताया कि हाल ही में उनके पास करीब 40 साल पुरानी RX100 आई थी. बाइक की हालत बहुत खराब थी, लेकिन पूरी मेहनत के बाद उसे बिल्कुल नया जैसा बना दिया गया. इसके अलावा यहां बाइक का मॉडिफिकेशन भी किया जाता है, ताकि ग्राहक की पसंद के अनुसार लुक और डिजाइन तैयार किया जा सके. इस पूरे काम के लिए करीब 20 हजार रुपये लिए जाते हैं.

दिल्ली से मंगाए जाते हैं पार्ट्स
कलीम मिस्त्री ने बताया कि पुरानी बाइकों के पार्ट्स मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में वे दिल्ली से पार्ट्स मंगाते हैं. दिल्ली में लगभग हर पुरानी और नई बाइक के पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं. यही वजह है कि वे समय-समय पर दिल्ली जाकर जरूरी पार्ट्स खरीद लाते हैं, ताकि किसी भी ग्राहक को परेशानी न हो.

दूर-दूर तक चर्चे
अब तक उनकी दुकान में RX100, स्कूटी, CD100S, पैशन प्रो सहित कई बाइकों को नया लुक दिया जा चुका है. कलीम मिस्त्री की मेहनत और हुनर की वजह से आज उनकी दुकान दूर-दूर तक मशहूर हो चुकी है, और लोग अपनी पुरानी बाइक को नया बनाने के लिए खास तौर पर यहां आते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment