Auto News

145 KM रेंज, लैपटॉप जैसी डिस्प्ले….कीमत मात्र ₹49,999! ये हैं देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Cheapest Electric Scooters in India: पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं? भारतीय बाजार में अब ₹44,990 की शुरुआती कीमत पर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं. Hero Vida VX2 से लेकर TVS Orbiter V1, TVS iQube और Ather Rizta तक कई विकल्प मौजूद हैं. इनमें लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और Battery-as-a-Service का फायदा मिलता है. जानें कौन सा स्कूटर आपके बजट के लिए सबसे सस्ता और बेहतर है.

TVS Orbiter V1: इसकी BaaS मॉडल में एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹49,999 से शुरू होती है. इसमें 1.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी और BLDC हब मोटर है, जो IDC रेंज 86-92 किमी और टॉप स्पीड 68 किमी/घंटा देती है. 0-80% चार्जिंग करीब 2 घंटे 20 मिनट में हो जाती है. फ्लैट 845 मिमी सीट, 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और वाइड हैंडलबार रोजमर्रा के शहर सफर के लिए आरामदायक डिजाइन देते हैं.

फीचर्स में डिजिटल क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट अलर्ट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए CBS, हिल-होल्ड असिस्ट और क्रैश अलर्ट हैं. BaaS सब्सक्रिप्शन ₹862 प्रति माह से शुरू होकर अनलिमिटेड यूसेज और 5 साल/70,000 किमी एक्सटेंडेड वारंटी देता है. ये बजट में बेहतरीन एंट्री-लेवल ई-स्कूटर है.

Hero Vida VX2 Go: इसकी BaaS में कीमत लगभग ₹44,990 से ₹59,490 तक है. 2.2 kWh रिमूवेबल बैटरी से IDC रेंज 92-93 किमी मिलती है. PMSM मोटर 6 kW पीक पावर देती है, 0-40 किमी/घंटा 4.2 सेकंड में और टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है. फ्लैट फुटबोर्ड, लंबी सीट और 33 लीटर स्टोरेज फैमिली यूज के लिए सुविधाजनक डिजाइन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4.3 इंच LCD डिस्प्ले, कनेक्टिविटी, नेविगेशन और मल्टीपल राइड मोड फीचर्स हैं. सेफ्टी में CBS और रिमोट इमोबिलाइजेशन शामिल है. BaaS पे-पर-किमी मॉडल (लगभग ₹0.96/किमी) से चलने की लागत कम रहती है और बैटरी परफॉर्मेंस गारंटी मिलती है. स्वैपेबल बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे प्रैक्टिकल बनाते हैं.

Ather Rizta: इसकी BaaS विकल्प में कीमत करीब ₹76,000 से शुरू होती है. 2.9 kWh बैटरी पर IDC रेंज 123 किमी और 3.7 kWh पर 159-161 किमी मिलती है. 4.3 kW PMS मोटर 22 Nm टॉर्क देती है, 0-40 किमी/घंटा 4.7 सेकंड में और टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है. फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन में लंबी सीट, पिलियन बैकरेस्ट और 34 लीटर स्टोरेज है.

7 इंच डिस्प्ले, Google Maps, मैजिक ट्विस्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स खास हैं. सेफ्टी में CBS, हिल स्टार्ट असिस्ट और स्किड कंट्रोल उपलब्ध है. IP67 बैटरी, फास्ट चार्जिंग (10 मिनट में 30 किमी) और 10 साल बैटरी वारंटी विकल्प इसे विश्वसनीय बनाते हैं. ये शहर और फैमिली सफर दोनों के लिए संतुलित विकल्प है.

TVS iQube: BaaS के साथ इसकी कीमत लगभग ₹59,999 से शुरू होती है. बेस 2.2-2.3 kWh बैटरी पर 94-115 किमी रेंज और हायर वेरिएंट में 145 किमी तक मिलती है. 3-4.4 kW BLDC हब मोटर 140 Nm टॉर्क देती है, टॉप स्पीड 68-82 किमी/घंटा और 0-40 किमी/घंटा 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है. स्लीक डिजाइन, 5 इंच TFT डिस्प्ले और अच्छा अंडरसीट स्टोरेज हैं.

कनेक्टेड फीचर्स, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, जियो-फेंसिंग और नेविगेशन उपलब्ध है. सेफ्टी में डिस्क ब्रेक, CBS और एंटी-थेफ्ट सिस्टम है. IP67 बैटरी और पोर्टेबल चार्जर के साथ BaaS मॉडल अपफ्रंट कॉस्ट घटाता है. विश्वसनीय परफॉर्मेंस और ब्रांड सपोर्ट इसे पॉपुलर बनाते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।