मोबाइल में नहीं आ रहा नेटवर्क? ट्राई करें ये टिप्स, दूर हो जाएगी परेशानी

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कई बार आप फोन पर बात कर रहे होते हैं और अचानक से आवाज आना बंद हो जाती है. देखने पर पता चलता है कि मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया. यह समस्या आम है और रोजाना मोबाइल यूजर्स को इससे जूझना पड़ता है. रिमोट इलाकों और सफर करते समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है. इस कारण आप जरूरी कॉल्स और मैसेज नहीं कर पाते. आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात पाने में मदद मिल सकती है.

लोकेशन का लगाएं पता

क्या आपके मोबाइल नेटवर्क घर, ऑफिस या किसी खास बिल्डिंग में जाते ही ड्रॉप हो जाता है? अगर ऐसा है तो आप इस परेशानी को झेलने वाली अकेले नहीं हैं. दरअसल, बिल्डिंग्स कई बार बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल के कारण नेटवर्क ब्लॉक हो सकता है. इसलिए आपको घर की छत या ऑफिस के बाहर आकर कॉल अटेंड करनी पड़ती है.

फोन रिस्टार्ट करें

आपका मोबाइल लगातार नेटवर्क की तलाश में रहता है और नेटवर्क के लिए अपने सबसे नजदीकी टावर को सर्च करता है. कई बार यह इसमें कामयाब नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में अपने फोन को रिस्टार्ट करें. रिस्टार्ट होते ही फोन अपने आप नजदीकी टावर से कनेक्ट हो जाएगा. 

फोन को रखें अपडेट

कई बार सॉफ्टवेयर ग्लिच के कारण भी फोन नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता. आईफोन 17 सीरीज के साथ शुरुआती दिनों में ऐसा ही हुआ था, जिसके बाद ऐप्पल ने अपडेट रिलीज कर इस समस्या को ठीक किया था. इसलिए अपने फोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेटेड रखें.

बैटरी होनी चाहिए चार्ज

कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि बैटरी के चार्ज होने का सीधा संबंध नेटवर्क से भी है. दरअसल, जब बैटरी लो होती है तो फोन का सिस्टम सिग्नल एंटीना समेत कई दूसरे पार्ट्स को जाने वाली पावर को रिड्यूस कर देता है. इसलिए फोन का एंटीना ठीक तरीके से सिग्नल सर्च नहीं कर पाता. इससे बचने के लिए फोन की बैटरी को चार्ज रखें. 

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: कैसे बनती है इमोजी? जानें स्टार्ट से लेकर एंड तक का पूरा प्रोसेस



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.