सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा चेहरा वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है. कुछ लोग अपनी मेहनत से पहचान बनाते हैं, तो कुछ विवादों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसी ही एक नाम वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित है, जो कभी अपनी सादगी और मेहनत की वजह से लोगों की पसंद बनी थीं. सड़क किनारे वड़ा पाव बेचकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली चंद्रिका अब एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद पर्सनल और इमोशनल है
कुछ समय पहले तक लोग मान रहे थे कि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच सब ठीक है. लेकिन अब जो वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने सभी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो में चंद्रिका अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. वह कैमरे के सामने रोती हुई दिखती हैं और अपने रिश्ते में मिले धोखे को लेकर खुलकर अपनी बात रखती हैं.
पति पर अफेयर का आरोप
चंद्रिका का कहना है कि उनके पति युगम का किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ता है. उन्होंने इस लड़की के साथ पति की कुछ तस्वीरें और चैट भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन सबके सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. कई लोग चंद्रिका के दर्द को समझते हुए उनके सपोर्ट में खड़े हैं, तो कुछ लोग इसे सिर्फ एक दिखावा मान रहे हैं.
किचन में गुस्से में दिखीं चंद्रिका
हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है. इस वीडियो में चंद्रिका किचन में खड़ी हैं और अपने पति पर जोर-जोर से चिल्लाती नजर आती हैं. वीडियो में पति यह कहते हुए सुनाई देता है कि जब भी वह कुछ करने या बाहर जाने की कोशिश करता है, चंद्रिका बीच में आ जाती हैं. इस पर चंद्रिका गुस्से में जवाब देती हैं, जा घूम, सारा घर मैं चला रही हूं, दुकान भी मैं संभाल रही हूं, घर भी, बच्चा भी, क्या मैं पागल हूं. इतना कहते ही वह गुस्से में किचन में रखा बर्तन जमीन पर पटक देती हैं.
कमाती हूँ,घर मैं चलाती हूँ’मेरे पैसे से घर चलता है’
चंद्रिका बड़ा पाव गर्ल“कमाई को लेकर महासंग्राम..पहले लगा था कि यह सब एक स्क्रिप्टेड पब्लिसिटी
स्टंट है,लेकिन अब मामला गंभीर होता दिख रहा है,बिग बॉस OTT 3 की कंटेस्टेंट और ‘वड़ा पाव गर्ल’
के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा… pic.twitter.com/djtuFsmERY— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) February 4, 2026
सोशल मीडिया कमेंट्स सच या पब्लिसिटी स्टंट?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सब सच है या फिर कोई पब्लिसिटी स्टंट. सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे को लेकर दो हिस्सों में बंटे हुए हैं. कुछ लोग मानते हैं कि चंद्रिका सच में एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और उन्हें सपोर्ट की जरूरत है. वहीं कुछ का कहना है कि यह सब जानबूझकर कैमरे के सामने किया जा रहा है ताकि फिर से लाइमलाइट में आया जा सके. इन वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइऩ लग गई है. कोई चंद्रिका को मजबूत रहने की सलाह दे रहा है, तो कोई उनसे सवाल पूछ रहा है.

