Technology

Wireless Charging में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 10, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tech Tips: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब कई सारे एडवांस गैजेट्स भी आ चुके हैं जो आपके काम को काफी हद तक आसान बना देते हैं. स्मार्टफोन ने लोगों के जीवन को काफी आसान बनाया है. इसके साथ ही बता दें कि अब टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि अब फोन को बिना वायर के भी चार्ज किया जा सकता है. जी हां, दरअसल, आज के ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का फीचर आने लगा है जिसकी मदद से आपका फोन बिनी किसी वायर्ड चार्जर के भी चार्ज हो सकता है.

लेकिन अक्सर देखा गया है कि वायरलेस चार्जिंग के दौरान यूजर्स को बार-बार दिकक्त आती है. बता दें कि इस समस्या के पीछे अक्सर फोन का कवर जिम्मेदार होता है. आइए जानते हैं क्या है इसकी पूरी सच्चाई.

मोटा कवर बन सकता है परेशानी की वजह

जानकारी के मुताबिक, वायरलेस चार्जिंग में फोन और चार्जिंग पैड के बीच मैग्नेटिक फील्ड के जरिए एनर्जी ट्रांसफर होती है. ऐसे में फोन और चार्जर के बीच बहुत ज्यादा दूरी होने पर चार्जिंग की efficiency पर असर पड़ सकता है.

अगर फोन का कवर बहुत मोटा है तो वायरलेस चार्जर और फोन की charging coil के बीच दूरी बढ़ जाती है. इससे चार्जिंग स्लो हो सकती है या कई मामलों में चार्जिंग शुरू ही नहीं होती है. खासकर बहुत मोटे रग्ड या हेवी-ड्यूटी कवर इस्तेमाल करने वालों को ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

कवर का मटेरियल भी है जरूरी

आपको बता दें कि हर तरह का फोन कवर वायरलेस चार्जिंग के लिए समान रूप से बेहतर नहीं माना जाता है. आमतौर पर पतले TPU, सिलिकॉन या प्लास्टिक बेस्ड कवर वायरलेस चार्जिंग के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

वहीं, अगर कवर में मोटी मेटल की प्लेट, मेटल रिंग या कोई दूसरा metallic पार्ट लगा हुआ है तो ये वायरलेस चार्जिंग में रूकावट बन सकता है. इसलिए ऐसा कवर खरीदने से बचें जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर बड़ा मेटल वाला हिस्सा मौजूद होता है.

MagSafe या Magnetic Ring वाला कवर

अगर आपका फोन magnetic wireless charging को सपोर्ट करता है तो MagSafe-compatible या magnetic ring वाला कवर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. इसमें मौजूद मैग्नेट फोन को चार्जिंग पैड के साथ सही position में रखने में मदद करते हैं.

लेकिन हर magnetic case एक जैसा नहीं होता है. सस्ता या खराब क्वालिटी वाला magnetic ring चार्जिंग coil की alignment को खराब कर सकता है. इसलिए कवर खरीदते समय ये जरूर देखें कि वह आपके फोन और इस्तेमाल किए जा रहे wireless charger के साथ compatible है.

कवर पर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जरूर देखें

नया फोन कवर खरीदते समय सिर्फ ये न देखें कि वह आपके फोन के मॉडल के लिए बना है. अगर आप वायरलेस चार्जिंग इस्तेमाल करते हैं तो प्रोडक्ट की जानकारी में Wireless Charging Compatible या Qi Compatible जैसे शब्द जरूर देखें.

अगर आपका फोन MagSafe जैसे magnetic charging standard को सपोर्ट करता है तो उसी के हिसाब से तैयार हुआ कवर ही लेना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने पर क्या करें

जानकारी के लिए बता दें कि वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन का गर्म होना नॉर्मल बात है. लेकिन अगर कवर लगाने के बाद फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या चार्जिंग बार-बार रुक रही है तो एक आसान टेस्ट करें.

फोन को कवर से निकालकर उसी चार्जिंग पैड पर रखें. अगर बिना कवर के चार्जिंग बेहतर तरीके से होने लगे तो समझ जाइए कि समस्या कवर की वजह से थी. ऐसे में पतला और wireless charging-compatible केस इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

चार्जर की alignment भी उतनी ही जरूरी

कई बार यूजर्स पूरी समस्या का जिम्मेदार कवर को मान लेते हैं जबकि असली वजह फोन की गलत positioning भी हो सकती है. दरअसल, वायरलेस चार्जर पर फोन की charging coil और चार्जिंग पैड की coil का सही alignment जरूरी होती है.

अगर आपका फोन चार्जिंग पैड पर थोड़ा इधर-उधर रखा है तो फोन की चार्जिंग स्लो हो सकती है या रुक भी सकती है. हालांकि, Magnetic charging वाले फोन में ये समस्या नॉर्मली कम होती है क्योंकि मैग्नेट सही position बनाने में मदद करते हैं.

कवर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • कवर बहुत ज्यादा मोटा न हो.
  • Wireless Charging या Qi compatibility जरूर देखें.
  • बड़े metal plates या metallic हिस्सों से बचें.
  • Magnetic charging इस्तेमाल करते हैं तो compatible magnetic case चुनें.
  • कैमरा प्रोटेक्शन के साथ केस की मोटाई भी देखें.
  • खराब क्वालिटी के magnetic rings वाले कवर से बचें.
  • जरूरत पड़ने पर कवर हटाकर charging performance चेक करें.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।