Technology

YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • कम व्यूज क्रिएटर्स हेतु कमाई के अन्य विकल्प उपलब्ध।

YouTube New Rules: यूट्यूब एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसे लोग काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं, यूट्यूब से कंटेंट क्रिएटर्स हर महीने अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं. लेकिन अब कंपनी ने नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पैसा कमाना मुश्किल कर दिया है. जी हां, दरअसल, यूट्यूब ने अब कुछ नियमों में बदलाव किए हैं जिससे अब प्लेटफॉर्म से पैसा कमाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

दरअसल, कंपनी ने अपने YouTube Partner Programme (YPP) के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. नए नियमों के मुताबिक, अब ऐड और YouTube Premium से पैसा कमाने के लिए नए चैनलों को डबल वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे.

किन क्रिएटर्स पर नहीं पड़ेगा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए नियम का असर ऐसे क्रिएटर्स पर बिलकुल नहीं पड़ेगा जो पहले से ही यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं. ये नए नियम उन लोगों के लिए लाया गया है जो आगे आने वाले समय में यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से जुड़ने का प्लान बना रहे हैं.

YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

कब से लागू होंगे नए नियम

YouTube के मुताबिक, ये नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू किए जाएंगे. इस नियम के आने के बाद अब जो भी नए कंटेंट क्रिएटर्स अपने चैनल से पैसा कमाना चाहते हैं, उन्हें अब मुश्किल रास्ता अपनाना पड़ेगा.

नए नियम के अनुसार, क्रिएटर के पास पिछले 1 साल में 8,000 वॉच ऑवर्स होने चाहिए. इसके अलावा अगर क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियोज बनाते हैं तो उन्हें पिछले 3 महीनों में 2 करोड़ Shorts views पूरे करने होंगे.

कम व्यूज वाले क्रिएटर्स का क्या होगा

YouTube ने सिर्फ नियम को ही सख्त नहीं किया है बल्कि कंपनी ने ऐसे क्रिएटर्स का भी ध्यान रखा है जिनके पास कम शॉर्ट्स व्यूज हैं. दरअसल, कंपनी ने बताया है कि कम शॉर्ट्स व्यूज वाले क्रिएटर्स के लिए पैसा कमाने के नए ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे. इन ऑप्शन्स में YouTube Shopping से जुड़े बोनस, ब्रांड डील्स के लिए इंसेंटिव और नए ट्रेंड शुरू करने या उन्हें आगे बढ़ाने वाले क्रिएटर्स के लिए एक्सट्रा कमाई के मौके शामिल हैं.

Shorts के भी बदल गए नियम

जानकारी के मुताबिक, YouTube ने Shorts monetisation को लेकर भी एक बड़ा बदलाव किया है. 1 फरवरी 2027 से अब शॉर्ट्स वीडियो बनाकर पैसा कमाने वालों के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे. दरअसल, अब अगर शॉर्ट्स से ऐड और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखना है तो क्रिएटर्स को हर 90 दिनों में ये प्रूफ करना होगा कि उनके पास 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज मौजूद हैं.

लेकिन अगर किसी कारण से क्रिएटर 1 करोड़ व्यूज नहीं ला पाता है तो वो पूरी तरह से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से बाहर नहीं होगा बल्कि उसकी कमाई तब तक नहीं होगी जब तक वो 1 करोड़ व्यूज हासिल नहीं कर लेता है.

क्या थे पुराने नियम

जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के पहले नियम कुछ अलग थे. दरअसल, पहले इस प्रोग्राम से जुड़े रहने के लिए क्रिएटर्स को अपने चैनल पर 4000 वॉच ऑवर्स या 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज लाने होते थे. वहीं, कंपनी ने अब इसी नियम को बदलकर दोगुना कर दिया है जो सिर्फ नए कंटेंट क्रिएटर्स पर लागू होगा.

YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

दूसरे प्लेटफॉर्म भी बदल रहे हैं कमाई के नियम

बता दें कि YouTube अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है जिसने कमाई के नियमों में बदलाव किया है. दरअसल, दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी creator economy में बदलाव कर रहे हैं. हाल ही में X ने अपने creator payout सिस्टम में ओरिजिनल कंटेंट को ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया है. वहीं, Facebook ने भी क्रिएटर्स के लिए नया monetisation programme पेश किया है.

ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में सिर्फ ज्यादा व्यूज लाने से ही काम नहीं चलने वाला है. क्रिएटर्स को ओरिजिनल कंटेंट, ऑडिएंस engagement और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस पर फोकस करना पड़ेगा. खासतौर पर अब नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये राह काफी मुश्किल होने वाली है. इसके लिए उन्हें अब चैनल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें:

YouTube Music पर नहीं मिल रही बेहतरीन साउंड क्वालिटी? बदलें सेटिंग



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।