विदेश में भगानी है गाड़ी, तो केवल DL से नहीं चलेगा काम! वीजा के साथ IDL भी बनवाएं

सतीश कुमार
4 Min Read


Last Updated:

अगर आप विदेश में खुद गाड़ी चलाने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस काफी नहीं है. इसके लिए आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) बनवाना होगा. IDP क्या है, कौन बनवा सकता है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं और ऑनलाइन आवेदन का पूरा प्रोसेस क्या है? पूरी जानकारी पढ़िए.

विदेश में भगानी है गाड़ी, तो DL से नहीं चलेगा काम! वीजा के साथ IDL भी बनवाएंZoom

अगर आप विदेशी यात्रा (Foreign Trip) का प्लान कर रहे हैं और बाहर जाकर गाड़ी भी चलाना चाहते हैं, तो इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस (DL) आपके काम नहीं आएगा. इसके लिए इंटरनेशनल नियमों के मुताबिक आपको IDP (International Driving Permit) बनवाना पड़ेगा. ये कैसे बनता है और IDP बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी? आइए, जान लेते हैं.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परिवहन पोर्टल (parivahan.gov.in) के माध्यम से घर बैठे आवेदन किया जा सकता है. ये परमिट आपको 1949 के जेनेवा कन्वेंशन या 1968 के वियना कन्वेंशन के तहत विदेशों में वैध रूप से वाहन चलाने की अनुमति देता है. IDP आपके भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का बहुभाषी अनुवाद होता है और सामान्यतः 1 वर्ष के लिए वैध रहता है. आइए, इसे बनवाने का पूरा प्रोसेस जानते हैं.

कौन आवेदन कर सकता है?

IDP के लिए योग्यता सरल है. आवेदक के पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जो कम से कम कुछ महीनों तक वैध हो. न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए. कई राज्य अब विदेश यात्रा का प्रमाण जैसे पासपोर्ट, वीजा और एयर टिकट भी मांगते हैं. जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

  • वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की मूल और फोटोकॉपी.
  • पासपोर्ट की कॉपी (पहले और अंतिम पेज सहित).
  • वीजा की कॉपी (यदि लागू हो).
  • कन्फर्म एयर टिकट या यात्रा प्रमाण.
  • फॉर्म 4A (IDP आवेदन फॉर्म).
  • कुछ राज्यों में फॉर्म 1A में मेडिकल सर्टिफिकेट.
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (4-6 प्रतियां).

ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस

परिवहन मंत्रालय ने IDP आवेदन को डिजिटल और फेसलेस बनाने पर जोर दिया है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अब घर बैठे आवेदन संभव है. इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं.
  • अपना राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश) चुनें.
  • ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं- “Apply for International Driving Permit” या “Issue International Driving Permit” विकल्प चुनें.
  • फॉर्म 4A में DL नंबर, नाम, जन्मतिथि, पता आदि भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज (DL, पासपोर्ट, फोटो, वीजा, टिकट) अपलोड करें.
  • फीस ₹1000 ऑनलाइन (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) जमा करें.
  • यदि आवश्यक हो तो आधार ऑथेंटिकेशन या RTO स्लॉट बुक करें.
  • सत्यापन के बाद IDP 3-7 वर्किंक डे में आपके पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाता है.

बोनस टिप

  • IDP अकेले वैध नहीं होता, हमेशा मूल भारतीय DL साथ रखें.
    विभिन्न देशों में वैधता नियम अलग-अलग हो सकते हैं.
    केवल सरकारी पोर्टल का उपयोग करें, फर्जी एजेंटों से सावधान रहें.
homeauto

विदेश में भगानी है गाड़ी, तो DL से नहीं चलेगा काम! वीजा के साथ IDL भी बनवाएं



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.