Automobile

शाओमी ने खरीदी टेस्ला की 3 गाड़ियां, चलाई एक भी नहीं, खोलकर रख दिया एक-एक पुर्जा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

शाओमी के सीईओ लेई जून ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे ऑटोमोबाइल जगत को चौंका दिया. दरअसल, शाओमी सिर्फ मोबाइल और गैजेट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. अब वह इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में भी बड़ी छलांग लगाने जा रही है. और इसके लिए कंपनी ने कुछ ऐसा किया, जो आम तौर पर देखने को नहीं मिलता.

लेई जून ने बताया कि इस साल की शुरुआत में शाओमी ने टेस्ला की तीन Y मॉडल कारें खरीदीं. लेकिन ये कारें कंपनी में चलाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें पूरी तरह खोलकर समझने के लिए खरीदी गई थीं. कंपनी के इंजीनियरों ने इन कारों को एक-एक पुर्जे तक को खोलकर यह देखा कि टेस्ला अपने वाहनों को कैसे डिजाइन और तैयार करती है. उनके अनुसार, यह अध्ययन सिर्फ कॉपी करने के लिए नहीं था, बल्कि यह जानने के लिए था कि दुनिया की सबसे बेहतरीन मानी जाने वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी की सोच और तकनीक कितनी गहरी है.

टेस्ला के सामने अब शाओमी भी

बीजिंग नेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपने वार्षिक संबोधन के दौरान लेई जून ने मंच पर एक बड़ी स्क्रीन पर टेस्ला वाई मॉडल और शाओमी की नई इलेक्ट्रिक SUV YU7 का सीधा मुकाबला दिखाया. उन्होंने हंसते हुए कहा, “टेस्ला की Model Y शानदार गाड़ी है, लेकिन अगर आप YU7 नहीं लेते, तो Model Y भी बुरा विकल्प नहीं.”

लेई जून ने यह भी बताया कि शाओमी ने YU7 के इंटीरियर डिजाइन में खास मेहनत की है और यह कार अब किसी भी मामले में Model Y से कम नहीं है. उन्होंने दावा किया कि YU7 की बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस दोनों ही बेहतर वैल्यू देती हैं, यानी कम दाम में ज्यादा फीचर्स.

वहीं, टेस्ला को चीन में अब कड़ी चुनौती मिल रही है. चीन पैसेंजर कार एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में टेस्ला की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4 फीसदी घटकर 83,200 यूनिट्स पर आ गई. दूसरी तरफ, शाओमी, एक्सपेंग और निओ जैसी चीनी कंपनियां कम दाम में बेहतर इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं, जिससे टेस्ला का मार्केट शेयर धीरे-धीरे कम हो रहा है.

शाओमी की YU7 को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लॉन्च के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इसे 2.4 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके थे. यह दिखाता है कि शाओमी अब सिर्फ स्मार्टफोन ब्रांड नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी एक बड़ा नाम बनने की तैयारी में है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment