Auto News

सड़क पर अचानक आई ट्रेन की आवाज, लोगों की रुक गई धड़कन, भागी-भागी आई पुलिस, नजारा देखते ही पकड़ लिया माथा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 13, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

सड़क पर चल रहे लोगों को अचानक ट्रेन के इंजन जैसी तेज आवाज सुनाई दी तो कई लोग चौंक गए. कुछ पल के लिए ऐसा लगा मानो रेलवे ट्रैक के बिना ही कोई ट्रेन सड़क पर आ गई हो. आवाज इतनी तेज कि आसपास मौजूद लोगों की धड़कनें तक बढ़ गईं. यह आवाज सुनकर पुलिस भी वहां पर पहुंची, लेकिन वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

दरअसल, ट्रेन जैसी आवाज किसी रेल इंजन से नहीं, बल्कि एक हीरो एचएफ डिलक्स बाइक से आ रही थी. बाइक सवार युवक ने अपनी मोटरसाइकिल में रेलवे इंजन जैसी आवाज निकालने वाला मॉडिफाइड हॉर्न लगवा रखा था. सड़क पर चलते समय वह इसी हॉर्न का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे राहगीर और दूसरे वाहन चालक भ्रमित हो रहे थे.

पुलिस ने रोका, फिर खुद बजाकर देखा हॉर्न

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार को रोककर पूछताछ की. पुलिसकर्मियों को पता चला कि बाइक में ट्रेन जैसा हॉर्न फिट किया गया है. पुलिस ने खुद हॉर्न बजाकर उसकी आवाज सुनी. तेज और चौंकाने वाली आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. खबर है कि पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि यह घटना कब और कहां की है, News18 हिन्दी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।