Auto News

Electric Scooter मार्केट में सुस्ती! अगस्त में बिक्री धड़ाम, TVS और Bajaj ने बचाई लाज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Electric Two Wheeler Sales Aug 2026: इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए अगस्त 2026 का महीना सुस्ती भरा साबित हुआ. मासिक स्तर पर कुल बिक्री में 10.35 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई. जुलाई 2026 में जहां कुल 2,04,362 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके थे, वहीं अगस्त में ये आंकड़ा घटकर 1,83,204 यूनिट पर आ गया. यानी सीधे तौर पर 21,158 यूनिट्स की कमी देखने को मिली. बाजार में छाई इस मंदी के बावजूद TVS और Bajaj जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा.

चिंता की बात ये रही कि लिस्ट में शामिल टॉप कंपनियों से लेकर छोटे निर्माताओं तक, सभी की बिक्री में निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली है. आगामी त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों द्वारा खरीदारी टालने और डीलरों द्वारा इन्वेंट्री मैनेजमेंट को इस मासिक गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है. आइए, कंपनी-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

TVS Motor

टीवीएस मोटर कंपनी 48,938 यूनिट्स की बिक्री के साथ भारतीय ईवी बाजार में पहले स्थान पर है. हालांकि, कंपनी की बिक्री में जुलाई के 55,499 यूनिट्स के मुकाबले 11.82 प्रतिशत (-6,561 यूनिट) की मासिक गिरावट दर्ज हुई है. जुलाई में 27.16 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने वाली टीवीएस अपने पॉपुलर iQube मॉडल के दम पर नंबर-1 पायदान बचाने में सफल रही.

Bajaj Auto

बजाज ऑटो ने 41,114 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया. जुलाई में कंपनी ने 45,613 चेतक स्कूटर्स की बिक्री की थी, जिसके मुकाबले अगस्त में 9.86 प्रतिशत (-4,499 यूनिट) की गिरावट आई. जुलाई 2026 में 22.32 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने वाली बजाज अपने नए वेरिएंट्स और मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण टॉप-2 में मजबूती से टिकी है.

Ather Anergy

एथर एनर्जी 28,757 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे पायदान पर रही. जुलाई में बिकीं 30,357 यूनिट्स की तुलना में कंपनी को 5.27 प्रतिशत (-1,600 यूनिट) का नुकसान हुआ. जुलाई में 14.85 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली एथर ने बाकी कंपटीटिव्स के मुकाबले काफी कम गिरावट दर्ज की, जो इसके रिज़्टा और 450 सीरीज की स्टेबल डिमांड को दर्शाता है.

Hero Vida

हीरो विडा चौथे स्थान पर रही, लेकिन कंपनी को दोहरे अंकों की सबसे बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी. अगस्त में कंपनी की बिक्री 19,007 यूनिट रही, जो जुलाई की 22,900 यूनिट्स से 17.00 प्रतिशत (-3,893 यूनिट) कम है. जुलाई में 11.21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने वाली कंपनी के लिए अगस्त का प्रदर्शन काफी चुनौतीपूर्ण रहा.

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक 13,852 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही. जुलाई में कंपनी ने 14,106 यूनिट्स बेची थीं, जिससे इसमें केवल 1.80 प्रतिशत (-254 यूनिट) की मामूली गिरावट आई. टॉप-5 कंपनियों में ओला का प्रदर्शन सबसे स्टेबल रहा. जुलाई में इसका मार्केट शेयर 6.90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

टॉप-5 कंपनियों के बाद छठे स्थान पर ग्रीव्स एम्पीयर रही, जिसकी बिक्री 14.93 प्रतिशत घटकर 8,613 यूनिट रह गई. सातवें पायदान पर रिवर ने 13.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 5,141 यूनिट्स और आठवें पर बीगॉस ने 12.20 प्रतिशत नुकसान के साथ 4,845 यूनिट्स बेची हैं. वहीं, बाकी अन्य सभी छोटे ब्रांड्स की कुल बिक्री 9.47 प्रतिशत गिरकर 12,937 यूनिट्स पर सिमट गई.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।