Vastu tips for Spider Plant: घर में अक्सर प्लांट रखने का ख्याल आता है, तो लोग स्पाइ़डर प्लांट्स को लाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये न केवल प्राकृतिक हरियाली से घर को सुंदर और मधुर वातावरण बनाता है, बल्कि इनकी देखभाल करना भी आसान है.
हालांकि कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि, ये स्पाइडर पौधे फेंग शुई के अनुकूल हैं, जो सामंजस्य और संतुलन लाने में मदद करते हैं. इनकी खूबसूरत झूकी हुई पत्तियां विकास, विस्तार और नवीनीकरण का प्रतीक हैं, जो समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करती है.
टियर 2/3 शहरों में छोटे घर को वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं? बिना तोड़फोड़ के पाएं सुकून!
स्पाइडर प्लांट पौधे का महत्व
फेंगशुई के जानकारों का मानना है कि, जिन भी लोगों को अपने घरों में सकारात्मक ऊर्जा लाने की इच्छा है, उन्हें स्पाइडर प्लांट को दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए, जिसे धन का क्षेत्र भी माना जाता है या पूर्व दिशा की ओर मुख वाले कमरों में रखना चाहिए.
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पौधे को रखते समय इरादे का भी उतना महत्व है, इसलिए इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
स्पाइडर प्लांट के लाभ
माना जाता है कि, इन पौधों में हवा को प्राकृतिक रूप से प्यूरीफाई करने की क्षमता होती हैं. इसलिए इन्हें बैठक या यहां तक कि शयनकक्ष में रखने से भी लाभ हो सकता है. ये घर के भीतर साफ और ताजी हवा में सांस लेने में मदद करते हैं, जिससे मूड और समग्र स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलता है.
पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाएं
फेंग शुई में ये पौधे संतुलन, शुद्धिकरण और किसी जगह की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. इनकी उपस्थिति मन को खुश करने के साथ तनाव और चिंता को कम करती है.
देखभाल करना बेहद आसान
देखभाल करने की बात करें तो, इन पौधों को मध्यम से तेज रोशनी सामान्य कमरे का तापमान और कभी-कभार पानी की जरूरत है. ये कम देखभाल में खराब नहीं होते हैं, इसलिए ये घर में रखने के लिए बेहतर विक्लप है.
विकास और समृद्धि लाएं
फेंगशुई में पौधे लकड़ी तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं,जो वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक है. स्पाइडर प्लांट में पृथ्वी और लकड़ी दोनों के गुण समाहित होते हैं. यह उनकी ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के साथ अधिक प्रभावसाली बनाती है.
सजावट और अन्य चीजों के लिए उपयुक्त
इन पौधों की झुकी हुई पत्तियां काफी खूबसूरत होती हैं. घर में रखने पर ये न केवल देखने में आकर्षक लगती हैं, बल्कि समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक भी मानी जाती हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.