
Pulse Play एक स्मार्टवॉच है, जो टेनिस मैच का स्कोर और आंकड़े रिकॉर्ड करती है. इसका डिजाइन हल्का और पतला है. इसमें खिलाड़ी अपनी पूरी मैच हिस्ट्री देख सकता है और समय के साथ अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक कर सकता है. इसके ऐप के जरिए दूसरे खिलाड़ियों को ढूंढकर दोस्तों और दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ रैंकिंग भी देखी जा सकती है.

Smash एक हल्का Wristband है, जिसमें सेंसर और ऐप की मदद से टेनिस तकनीक का विश्लेषण किया जाता है. यह खिलाड़ी की क्षमता के हिसाब से सुझाव और Practice Paths देता है. इसमें खिलाड़ी के लिए अलग-अलग लक्ष्य भी तय किए जा सकते हैं, जिससे ट्रेनिंग को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सके.

Babolat POP खास तौर पर टेनिस के लिए बनाया गया Connected Wristband है. इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके टेनिस रैकेट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यह खिलाड़ी की परफॉर्मेंस का डेटा इकट्ठा करता है. इसके साथ Social और Gaming Features भी मिलते हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी दोस्तों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है.

Zepp 2.0 Tennis Swing Analyzer रैकेट से अटैच किया जाता है और कोर्ट पर खिलाड़ी के Swing को ट्रैक करता है. यह Practice और Match Statistics रिकॉर्ड करता है. इसका मोबाइल ऐप इस डेटा को सिंक करता है, जिससे खिलाड़ी अपने शॉट्स और स्विंग को बेहतर तरीके से समझ सकता है.

Qlipp Tennis Sensor खिलाड़ी के स्ट्रोक का एनालिसिस करता है और स्पीड, स्विंग साथ ही बॉल स्पिन जैसी जानकारी देता है. इसका Twist-and-Lock डिजाइन सेटअप को आसान बनाता है. यह लगभग 8 ग्राम वजन वाला यह सेंसर स्मार्टफोन से वायरलेस तरीके से सिंक हो सकता है और शॉट्स की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ डेटा देखने की सुविधा देता है.

Sony Smart Tennis Sensor को रैकेट पर लगाया जा सकता है. इसमें मोशन और वायबरेशन सेंसर दिए गए हैं, जो हर स्ट्रोक का विश्लेषण करते हैं. इसके बाद यह डेटा ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन पर भेजा जाता है, जिससे खिलाड़ी अपने शॉट्स और स्ट्रोक को तुरंत देख और बेहतर कर सके.
Published at : 02 Sep 2026 10:33 AM (IST)