Royal Enfield इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में अपनी क्लासिक और रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है. कंपनी के पास देश की सबसे सस्ती 350cc मोटरसाइकिल Hunter 350 से लेकर 650 Twin और Super Meteor 650 जैसी बाइक हैं. सेल की बात करें, तो पिछले महीने इनकी बिक्री सालाना स्तर पर 3 प्रतिशत बढ़ी.
एक ओर Royal Enfield Classic 350 कंपनी की Best Selling Bike रही. वहीं, Bullet 350 और Meteor 350 की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. कुल मिलाकर RE ने दिसंबर 2025 में कुल 93,177 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बिकी इसकी कुल 67,891 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, कंपनी की Model Wise Sales पर नजर डालते हैं.
Royal Enfield Classic 350
लिस्ट में पहले नंबर पर क्लासिक 350 है. पिछले महीने इसकी कुल 34,958 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बिकी इसकी कुल 29,637 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.83 लाख से ₹2.18 लाख तक है.इसका 349 cc एयर-ऑयल कूल्ड इंजन, 20.2 PS पाव और 27 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 5-स्पीड गियरबॉक्स, सिंगल/डुअल चैनल ABS, 195 kg वजन और 13 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 41.55 kmpl और एक टैंक पर लगभग 450-500 km तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है.
Royal Enfield Bullet 350
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर बुलेट 350 है. दिसंबर 2025 में इसकी कुल 24,849 नई यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 14,049 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 76.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Hunter 350
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर हंटर 350 है. पिछले महीने इसको 20,654 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 13,744 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 50 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Meteor 350
चौथे नंबर पर मीटियोर 350 है. पिछले महीने इसकी कुल 10,097 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 6366 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Himalayan
बिक्री घटने के बावजूद भी हिमालयन ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. इसे पिछले महीने 979 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 1285 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने 650 Twin की 748 यूनिट, Guerrilla की 408 यूनिट, Super Meteor की 344 यूनिट और Shotgun की मात्र 140 यूनिट बिकी हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि GST Cut के 350 सीसी मोटरसाइकिलों की मांग बढ़ी है. वहीं, बड़े इंजन वाली बाइक के ग्राहक घटे हैं.

