Auto News

₹5 लाख में चाहिए परफेक्ट गाड़ी? ये 5 यूज़्ड कार हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन! फीचर्स से इंजन तक, सब दमदार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Best Used Cars Under 5 Lakh: नई कारों की बढ़ती कीमतों के बीच 5 लाख रुपये के बजट में अच्छी कार खरीदना मुश्किल काम हो गया है. हालांकि, सेकंड हैंड कार मार्केट में ये बजट कई शानदार विकल्प उपलब्ध कराता है. Spinny और Cars24 जैसे प्री-ओन्ड कार प्लेटफॉर्म्स पर Maruti Swift, Hyundai Grand i10, Tata Tiago, Maruti Wagon R और Honda Amaze जैसी पॉपुलर कारें 5 लाख रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं.

इस बजट में खरीदारों को बेहतर फीचर्स, भरोसेमंद इंजन और पर्याप्त केबिन स्पेस वाली कार चुनने का मौका मिलता है. खास बात ये है कि नई एंट्री-लेवल कार की कीमत में आप एक सेगमेंट ऊपर की अच्छी कंडीशन वाली पुरानी कार खरीद सकते हैं. हालांकि, कीमत कार के मॉडल ईयर, वेरिएंट, किलोमीटर और कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. आइए जानते हैं भारत में 5 लाख रुपये से कम में खरीदने लायक 5 बेहतरीन यूज्ड कारें कौन सी हैं.

1. Maruti Suzuki Swift

मारुति स्विफ्ट यूज्ड कार मार्केट की सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक है. Spinny पर इसके पुराने मॉडल लगभग 3.12 लाख रुपये से शुरू होते दिख रहे हैं, जबकि Cars24 पर भी 4 से 5 लाख रुपये के बजट में कई विकल्प मौजूद हैं. इसका पेट्रोल इंजन भरोसेमंद है और मेंटेनेंस भी किफायती रहता है. शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, अच्छी रीसेल वैल्यू और देशभर में Maruti का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए मजबूत विकल्प बनाता है.

2. Hyundai Grand i10

हुंडई की Grand i10 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो बजट में प्रीमियम केबिन और आरामदायक राइड चाहते हैं. Spinny के अनुसार, इसके सेकंड हैंड मॉडल करीब 2.65 लाख रुपये से शुरू होते हैं और 5 लाख रुपये तक के बजट में अच्छे वेरिएंट उपलब्ध हैं. इसका पेट्रोल इंजन काफी रिफाइंड माना जाता है और केबिन क्वालिटी भी मजबूत है. शहर में आसान ड्राइविंग, पर्याप्त फीचर्स और आरामदायक सीटिंग इसे छोटी फैमिली के लिए एक बेहतर यूज्ड कार बनाती है.

3. Tata Tiago

अगर आपकी प्राथमिकता मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी है तो Tata Tiago पर विचार किया जा सकता है. Spinny पर इसके इस्तेमाल किए गए मॉडल लगभग 3.28 लाख रुपये से शुरू होते दिख रहे हैं, जबकि Cars24 पर भी 4 से 5 लाख रुपये के बीच इसकी अच्छी उपलब्धता है. Tiago का केबिन पर्याप्त स्पेस देता है और इसका पेट्रोल इंजन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए अच्छा विकल्प है. कम बजट में अपेक्षाकृत नई कार खरीदने वालों के लिए Tiago एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकती है.

4. Maruti Suzuki Wagon R

वैगन आर अपनी प्रैक्टिकलिटी और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है. इसका टॉल-बॉय डिजाइन केबिन में अच्छा हेडरूम और स्पेस देता है, जिससे ये फैमिली यूज के लिए उपयुक्त बन जाती है. Cars24 पर 4 से 5 लाख रुपये के बजट में इसके कई मॉडल उपलब्ध हैं, जबकि पुरानी Wagon R इससे कम कीमत में भी मिल सकती है. शानदार माइलेज, सस्ते स्पेयर पार्ट्स और मजबूत रीसेल वैल्यू इसकी बड़ी खूबियां हैं

5. Honda Amaze

सेडान खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए Honda Amaze एक शानदार यूज्ड कार विकल्प है. Cars24 पर 4 से 5 लाख रुपये के बीच इसके कई मॉडल उपलब्ध हैं. कार में आरामदायक केबिन के साथ बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली ट्रिप के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है. Honda के पेट्रोल इंजन अपनी रिफाइनमेंट और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं. इस बजट में पुरानी Amaze उन खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प है, जो हैचबैक की जगह ज्यादा प्रैक्टिकल और प्रीमियम सेडान चाहते हैं.

हमारी सलाह: यूज्ड कार खरीदते समय केवल कीमत देखकर फैसला न करें. कार की सर्विस हिस्ट्री, ओडोमीटर रीडिंग, एक्सीडेंट रिकॉर्ड, इंश्योरेंस और RC ट्रांसफर की जांच जरूर करें. ढंग से जांच-पड़ताल नहीं करेंगे, तो आपके साथ धोखा भी हो सकता है!



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।