Auto News

Skoda Octavia RS की वापसी! नए बैच में केवल 50 यूनिट; कीमत 56.69 लाख रुपये

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Skoda Auto India ने अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS के दूसरे बैच की बुकिंग शुरू कर दी है. पिछले साल 100 यूनिट्स का पहला बैच तेजी से बिक गया था. इस बार कंपनी ने सिर्फ 50 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उतारे हैं. ये कार पूरी तरह से इंपोर्टेड (CBU) है. नई दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है. डिलीवरी त्योहारी सीजन के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.

पहले बैच में बुकिंग करने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी. कार तीन कलर ऑप्शन- Mamba Green, Velvet Red और Magic Black में उपलब्ध होगी. 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 265 hp पावर और शानदार फीचर्स के साथ ये स्पीड लवर्स के लिए आकर्षक विकल्प है. सीमित संख्या में आने के कारण ये जल्द बिकने वाली है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस के बारे में जानते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Octavia RS का लुक एग्रेसिव और स्पोर्टी है. सामने हनीकॉम्ब ग्रिल, RS बैजिंग, मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और वी-शेप DRL हैं. ग्लॉस ब्लैक अक्सेंट, 19-इंच एलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलीपर्स, रियर स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट इसे और आकर्षक बनाते हैं. केबिन ऑल-ब्लैक थीम में है जिसमें रेड स्टिचिंग है. फ्रंट स्पोर्ट्स सीट्स पावर एडजस्टमेंट, मेमोरी, हीटिंग और मसाज फंक्शन के साथ आती हैं. 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम फिनिश मौजूद हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto), 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 11-स्पीकर Canton साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस चार्जर मुख्य फीचर्स हैं. 10 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS (एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX जैसे फीचर्स सुरक्षा बढ़ाते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन 265 hp पावर और 370 Nm टॉर्क देता है. ये 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है और फ्रंट-व्हील ड्राइव है. 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 6.4 सेकंड में हासिल होती है. टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड है. स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. कुल मिलाकर, Skoda Octavia RS सीमित संख्या में उपलब्ध प्रीमियम परफॉर्मेंस सेडान है जो पावर, फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करती है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।