स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारतीय मार्केट में अपना नया फोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को उतार दिया है. बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Redmi Note 17 को पेश किया गया था. इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इस बार फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो यूजर्स को बहुत लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी डिटेल्स.
कैसे हैं दोनों फोन के फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें Wet Touch 2.0 फीचर भी मौजूद है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आया है.
कंपनी इस फोन में 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है. इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. इसके अलावा इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 100W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W के रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: पहली बार इस Smartphone में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी, जानें कब होगा लॉन्च
वहीं, दूसरी तरफ Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और IP66/IP68/IP69K प्रोटेक्शन मिलता है. हालांकि इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें भी प्रो मैक्स जैसा ही कैमरा सेटअप दिया हुआ है. लेकिन इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें कंपनी ने 9,000mAh की बैटरी दी है जो 67W के फास्ट चार्जिंग और 22.5W के रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कितनी है कीमत
अब इन फोन के कीमत पर नजर डालें तो भारत में Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. वहीं, इसके 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है.
दूसरी ओर, Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है. इस कीमत पर 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है. इसका टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 55,999 रुपये में आएगा. आपको बता दें कि Redmi Note 17 Pro की बिक्री भारत में 17 सितंबर से शुरू होगी. वहीं Pro Max मॉडल की पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होगी. दोनों स्मार्टफोन Amazon के जरिए खरीदे जा सकेंगे.
POCO X8 Pro Max को मिलेगी टक्कर
Redmi का ये फोन POCO X8 Pro Max को कड़ी टक्कर देगा. पोको के इस फोन में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल जाती है. इसके अलावा इसमें 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया हुआ है. इसके साथ ही ये फोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है. इसके अलावा इसमें और भी कई सारे बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं. भारत में इस फोन की कीमत करीब 52 हजार रुपये है.
यह भी पढ़ें:
Claude में दिख रहे Clock आइकन का क्या मतलब होता है? जानें इसकी सच्चाई