Automobile

165 KM रेंज, TMPS….कीमत ₹99,999! मार्केट में आ गया AI वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

बेंगलुरु स्थित EV स्टार्टअप E3 Electric.AI ने मार्केट में एंट्री मारते हुए अपना पहला प्रोडक्ट E3 ट्रियन लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे देश का पहला AI-पावर्ड इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर बता रही है. ट्रियन तीन वेरिएंट ऑप्शन- C1, C1x और C2 में उपलब्ध होगा. इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत बेंगलुरु में C1 के लिए 99,999 रुपये, C1x के लिए 1,09,999 रुपये और C2 के लिए 1,19,999 रुपये रखी गई है. प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेंगलुरु के लिए शुरू हो चुकी है.

डिलीवरी सितंबर 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. ट्रियन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बना है जिसमें AI, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और ह्यूमन-सेंट्रिक डिज़ाइन को जोड़ा गया है. ये स्कूटर फैमिली और रोजमर्रा की आवागमन के लिए तैयार किया गया है. 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध ये स्कूटर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर की बैटरी वारंटी के साथ आता है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

ट्रियन का डिजाइन साफ-सुथरा और मिनिमलिस्ट है. इसमें डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, 14 इंच के व्हील्स और कुल 52 लीटर स्टोरेज स्पेस दिया गया है. अंडर-सीट स्टोरेज, ग्लव बॉक्स और फ्लोरबोर्ड को मिलाकर ये कैपेसिटी है. IP67 रेटेड वेदर प्रोटेक्शन के साथ ये भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें AI की प्रमुख भूमिका है. E3 CommandCenter और IoT Core प्लेटफॉर्म पर चलने वाला ये स्कूटर 100 से ज्यादा इंटेलिजेंट फंक्शंस ऑफर करता है. इनमें AI-बेस्ड व्हीकल डायग्नोस्टिक्स (AI HealthScan जो 10 सेकंड में चेक करता है), प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट, कनेक्टेड नेविगेशन, रिमोट व्हीकल कंट्रोल्स, बैटरी मॉनिटरिंग, चार्जर लोकेटर, जियो-फेंसिंग, SOS असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम शामिल हैं.

5-इंच LCD डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो होल्ड और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हैं. राइड मोड्स में Eco, Power और Sport (C2 में) दिए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स में TPMS, रियल-टाइम फॉल्ट अलर्ट्स और प्रेडिक्टिव सिस्टम शामिल हैं जो समस्या होने से पहले चेतावनी देते हैं. AI डिजिटल ट्विन बैटरी की हेल्थ पर नजर रखता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

बैटरी LFP केमिस्ट्री की है. C1 में 2.3 kWh रिमूवेबल बैटरी है, जबकि C1x और C2 में 3 kWh फिक्स्ड बैटरी दी गई है. C1 में 0-80% चार्जिंग 2 घंटे 30 मिनट में होती है, जबकि फिक्स्ड बैटरी में 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं. इसमें टाइप-7 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. इसे PMSM हब मोटर के साथ पेश किया गया है.

C1 और C1x में 2.5 kW पीक पावर और 120 Nm टॉर्क मिलता है. C2 में 3.5 kW मोटर और 145 Nm टॉर्क है. टॉप स्पीड C1/C1x में 67 किमी/घंटा और C2 में 82 किमी/घंटा है. C2 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने के लिए मात्र 6 सेकंड लगाता है. रेंज IDC सर्टिफाइड है. C1 में 108 किमी, C1x में 165 किमी और C2 में 128 किमी रेंज क्लेम की गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।