19.76 km माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ! इस 5-स्टार SUV पर मिल रहा 1 लाख का डिस्काउंट

सतीश कुमार
4 Min Read


Skoda Auto इंडियन मार्केट में अपनी मजबूत गाड़ियों के बारे में जानी जाती है. इनके पोर्टफोलियो में Skoda Kylaq, Skoda Slavia, Skoda Kodiaq और मोस्ट पॉपुलर Skoda Kushaq है. बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के उद्देश्य से कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर गाड़ी को दमदार डिस्काउंट के साथ पेश किया है.

इस महीने New Skoda Kushaq खरीदने वाले ग्राहकों को तगड़ा फायदा होगा. कंपनी ने घोषणा की है कि साल की शुरुआत में नई कुशाक पर ग्राहक 1 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इतनी भारी छूट के बाद मार्केट में Hyndai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देने वाली ये SUV काफी सस्ती हो जाएगी. आइए, डिस्काउंट डिटेल के साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर भी नजर डालते हैं.

Skoda Kushaq पर बंपर छूट!

जैसा कि आपको बताया, इस महीने नई कुशाक को 1,00,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बोनस शामिल है. मात्र ₹10.66 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध ये कार छूट के बाद और सस्ती हो जाएगी. हालांकि, ये डिस्काउंट डिटेल वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक और डीलरशिप के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है.

डिजाइन और डायमेंशन

मौजूदा कुशाक के फ्रंट में क्रिस्प LED हेडलाइट्स (L-शेप DRLs के साथ), शार्प क्रोम ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट्स इसे प्रीमियम लुक है. साइड में 16-17 इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और मस्कुलर व्हील आर्चेस स्पोर्टी टच जोड़ते हैं. रियर में LED टेललाइट्स (अलग-अलग यूनिट्स), रिफ्लेक्टर्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स (टॉप वेरिएंट्स में) हैं. कुल लंबाई 4225 mm, चौड़ाई 1760 mm, ऊंचाई करीब 1612 mm और व्हीलबेस 2651 mm है. ग्राउंड क्लीयरेंस 188 mm है, जो भारतीय रोड्स के लिए बढ़िया था.

इंटीरियर और फीचर्स

इसका केबिन काफी प्रीमियम और सॉलिड फील वाला है. केबिन में हाई-क्वालिटी प्लास्टिक, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और टू-टोन ब्लैक बेज थीम यूज हुई है. फ्रंट में 8-इंच या 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ) मिलता है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग-डिजिटल कॉम्बिनेशन के साथ आता है.

फीचर्स और सेफ्टी

टॉप वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, LED एम्बिएंट लाइटिंग, 6-स्पीकर ऑडियो और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हैं. इंफोटेनमेंट सिस्टम यूजर-फ्रेंडली है, लेकिन कुछ वेरिएंट्स में फिजिकल AC बटन्स नहीं हैं,

सेफ्टी कुशाक की सबसे बड़ी ताकत है. ये 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग वाली पहली लोकल मॉडल है. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), मल्टी-कोलिजन ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे 20+ सेफ्टी फीचर्स हैं.

इंजन और माइलेज

इंजन की बात करें, तो इसे दो टर्बो ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. पहला 1.0 TSI (3 सिलेंडर, 999 cc) है, जो 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है. दूसरा 1.5 TSI (4-सिलेंडर, 1498 cc) है, जो 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क देता है. इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है और ये एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 19.76 kmpl है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment