Auto News

20 Km माइलेज, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा, विदेशों में धूम मचा रही ये इंडिया मेड SUV! कीमत मात्र ₹5,61,643

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Nissan Magnite देश की सबसे Popular SUVs में से एक है. निसान इसे घरेलू बाजार में बेचने के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी एक्सपोर्ट करती है. हाल ही में दिसंबर 2025 में बाहर भेजी गई गाड़ियों की लिस्ट आई है. इस सूची में Magnite का पहला स्थान है. वहीं, Verna और Hyryder का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. आइए, पिछले महीने एक्सपोर्ट की गईं टॉप-10 कारों के बारे में जानते हैं.

जैसा कि आपको बताया, पहले नंबर पर निसान मैग्नाइट है. पिछले महीने इसकी कुल 9268 यूनिट विदेशी बाजार में भेजी गई हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में एक्सपोर्ट की गईं 2570 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 260 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Nissan Magnite की कीमत-खासियत

कंपनी इसे मात्र ₹5,61,643 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. इसका इंटीरियर प्रीमियम डुअल-टोन, स्पेसियस और आरामदायक है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और प्लाज्मा क्लस्टर आयोनाइजर जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 55+ फीचर्स, 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग है. इंजन 1.0L NA (72 PS) और टर्बो (99 PS) पेट्रोल है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 19.9 kmpl (ARAI) है.

Hyundai Verna

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वर्ना है. पिछले महीने इसकी कुल 6125 यूनिट बाहर भेजी गईं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं कुल 4054 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 51 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Hyryder

एक्सपोर्ट के मामले में तीसरे नंबर हायराइडर है. दिसंबर 2025 में इसकी कुल 5164 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में एक्सपोर्ट हुईं इसकी कुल 4642 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Jimny

लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति जिम्नी है. पिछले महीने इसकी कुल 4592 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में विदेश भेजी गईं इसकी कुल 4699 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Hyundai Grand i10

मामूली बढ़ोतरी की दम पर ग्रैंड आई10 ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 4234 यूनिट एक्सपोर्ट हुई हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में भेजी गई इसकी कुल 4072 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Nissan Sunny की 4202 यूनिट, Maruti Dzire की 3489 यूनिट, Hyundai Aura की 3261 यूनिट, Maruti e Vitara की 2724 यूनिट और Maruti Swift की 2395 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment