Automobile

Kia Seltos Sales July 2026: बिक्री में 109% उछाल, 12,541 कारें बिकीं

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kia India घरेलू बाजार में लगातार बढ़ोतरी हासिल कर रही है. मार्केट में ये अब अपनी सिस्टर सिब्लिंग Hyundai और Toyota, Honda जैसी कार कंपनियों से आगे निकलते हुए दिख रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. जुलाई 2026 में कंपनी ने कुल 28,200 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 22,135 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Kia Seltos कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा, Kia Sonet और Kia Syros के साथ Kia Carnival की मांग बढ़ी है. वहीं, Kia Carens कंपनी की एकमात्र SUV रही, जिसकी सेल में गिरावट आई है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Kia Seltos: सेल के मामले में पहले नंबर पर किआ सेल्टॉस है. पिछले महीने इसकी कुल 12,541 यूनिट बिकी हैं.ये आंकड़ा जुलाई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 6,010 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 109 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹21.82 लाख तक जाती है.

ये बोल्ड डिजाइन ‘टाइगर नोज़’ ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ आती है. इंटीरियर में प्रीमियम केबिन, डुअल-स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-ज़ोन एसी, एंबियंट लाइटिंग और बोस ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS दिए गए हैं. ये 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जो वेरिएंट के आधार पर लगभग 17 से 20.7 किमी/लीटर का माइलेज देते हैं.

ये बोल्ड डिजाइन ‘टाइगर नोज़’ ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ आती है. इंटीरियर में प्रीमियम केबिन, डुअल-स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-ज़ोन एसी, एंबियंट लाइटिंग और बोस ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS दिया गया है. ये 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जो वेरिएंट के आधार पर लगभग 17 से 20.7 किमी/लीटर का माइलेज देते हैं.

Kia Sonet: बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर किआ सोनेट है. पिछले महीने इस छोटी SUV को कुल 8,913 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 7,627 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carens: लिस्ट में तीसरे नंबर पर किआ कैरेंस है. जुलाई 2026 में इस MPV की कुल 5,352 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी महीने बिकी 7,602 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की ठीक-ठाक गिरावट को दर्शाता है.

Kia Syros: साइरोस की सेल भी बढ़ी है. पिछले महीने इस सब-फोर-मीटर SUV की कुल 1,303 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 834 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carnival: पिछले महीने इसकी मात्र 91 यूनिट बिकी हैं. हालांकि, ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 62 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।