Automobile

2026 Kawasaki Ninja 500 Launch: ₹5.76 लाख कीमत, नया Lime Green कलर और 451cc ट्विन इंजन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 17, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Kawasaki ने भारत में नई 2026 Ninja 500 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹5.76 लाख रखी गई है. नया Lime Green कलर, 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन, 190 kmph तक की टॉप स्पीड और स्पोर्टी Ninja स्टाइल इसे खास बनाते हैं. क्या ये Aprilia RS 457 को कड़ी टक्कर दे पाएगी? जानिए डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस, माइलेज और कीमत से जुड़ी हर जरूरी जानकारी इस रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

₹5.76 लाख में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja 500, लुक और परफॉर्मेंस दोनों में बेस्टZoom

2026 Kawasaki Ninja 500 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है.

2026 Kawasaki Ninja 500 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.76 लाख (दिल्ली) है, जो पिछले वर्जन से ₹10,000 महंगी है. मुख्य आकर्षण नया लाइम ग्रीन कलर शेड है, जो इसे अन्य Ninja मॉडल्स जैसा स्पोर्टी लुक देता है. CBU रूट से आने वाली ये बाइक E20 कंप्लायंट इंजन के साथ आती है.

मिडिलवेट स्पोर्ट्स सेगमेंट में Aprilia RS 457 जैसी कंपटीटर बाइक्स के मुकाबले ये पावर, हैंडलिंग और ब्रांड वैल्यू का मजबूत पैकेज ऑफर करती है. शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक, शुरुआती और अनुभवी राइडर्स दोनों के लिए ये आकर्षक विकल्प है. लाइटवेट चेसिस, पावरफुल ट्विन इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ Ninja 500 परफॉर्मेंस और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस पेश करेगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

2026 Kawasaki Ninja 500 का डिजाइन आक्रामक और फ्लोइंग है. नया Lime Green कलर शेड डार्क ब्लू और व्हाइट ग्राफिक्स के साथ आता है, जो इसे Ninja फैमिली का ट्रू मेंबर बनाता है. फ्रंट में कॉम्पैक्ट LED हेडलाइट्स स्पोर्टी लुक देते हैं. फुल फेयरिंग बॉडीवर्क लेयर्ड और फ्लोइंग है, जो रेस-इंस्पायर्ड फील देता है. स्लिम सीट और रियर डिज़ाइन राइडर को अच्छा ग्राउंड रीच प्रदान करते हैं. लाइटवेट ट्रेलिस फ्रेम (Ninja H2 जैसा) मास सेंट्रलाइज़ेशन के साथ हैंडलिंग को आसान बनाता है. कुल मिलाकर ये बाइक दिखने में प्रीमियम और राइड करने में कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाली है.

फीचर्स

बाइक में डुअल चैनल ABS, ऑल-LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. असिस्ट एंड स्लिपर क्लच पुल को हल्का रखता है और स्पोर्ट राइडिंग में रियर व्हील हॉपिंग कम करता है. KIPASS कीलेस इग्निशन, Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं भी हैं. SE वेरिएंट में TFT डिस्प्ले उपलब्ध हो सकता है. रिलैक्स्ड स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन लंबी राइड्स को आरामदायक बनाती है, जबकि थिक कुशनिंग वाली सीट्स और अच्छा विंड प्रोटेक्शन कम्फर्ट बढ़ाते हैं. एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की कमी है, लेकिन रोजमर्रा की राइडिंग और परफॉर्मेंस के लिए जरूरी फीचर्स मौजूद हैं.

स्पेसिफिकेशन

Ninja 500 स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित है. फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 310mm डिस्क और रियर में 220mm डिस्क के साथ डुअल चैनल ABS है. 17-इंच अलॉय व्हील्स पर 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर लगे हैं. सीट हाइट 785mm और फ्यूल टैंक 14 लीटर है. कर्ब वेट 171 kg है, जो इसे काफी मैनेजेबल बनाता है.

इंजन और परफॉरमेंस

इसमें नया 451 cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन DOHC इंजन है. ये 45.4 PS पावर @ 9000 rpm और 42.6 Nm टॉर्क @ 6000 rpm प्रोड्यूस करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट-स्लिपर क्लच लगा है. इंजन लो-मिड रेंज में मजबूत टॉर्क देता है, जो शहर में आसान राइडिंग और हाईवे पर ओवरटेकिंग के लिए परफेक्ट है. टॉप स्पीड करीब 190 kmph है और माइलेज लगभग 23-26 kmpl (ARAI) मिल सकता है. लाइट वेट चेसिस के साथ ये बाइक फास्ट एक्सिलरेशन, प्रेडिक्टेबल हैंडलिंग और कॉन्फिडेंस-इंस्पायरिंग परफॉर्मेंस देती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।