Auto News

2026 Mahindra Scorpio नए अवतार में लॉन्च! कीमत मात्र ₹13.69 लाख से शुरू; इतनी बदल गई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra ने 2026 मॉडल ईयर के लिए स्कॉर्पियो एन को अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. ये एसयूवी अब और भी प्रीमियम हो गई है. कंपनी ने पूरी रेंज में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े हैं, जो पहले सिर्फ हायर वेरिएंट्स में ही मिलते थे. इनमें पैनोरमिक स्काईरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल 2 ADAS शामिल हैं.

स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 25.49 लाख रुपये तक जाती है. बेस पेट्रोल वेरिएंट सबसे सस्ता है, जबकि टॉप डीजल ऑटोमैटिक 4WD सबसे महंगा है. ये अपडेट Scorpio N को कंपटीशन के करीब लाएगा और भारतीय बाजार में इसकी पॉपुलरिटी बनाए रखने में मदद करेगा. ग्राहकों को अब ज्यादा टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. आइए नई स्कॉर्पियो एन की कीमत से लेकर फीचर अपडेट तक पर नज़र डालते हैं.

कीमत और वेरिएंट ऑप्शन

नए स्कॉर्पियो एन का प्राइस रेंज 13.69 लाख से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. जेड2 पेट्रोल एमटी 13.69 लाख से शुरू होता है, जबकि डीजल 14.19 लाख से शुरू होता है. नया जेड8एस वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल में 17.79 लाख और डीजल मैनुअल में 18.79 लाख रुपये का है. टॉप जेड8एल 6 और 7 सीटर दोनों में उपलब्ध है. पेट्रोल मैनुअल 7 सीटर 21.31 लाख से शुरू होकर डीजल ऑटोमैटिक 4डब्ल्यूडी 7 सीटर के लिए 25.49 लाख रुपये तक जाता है.

डिज़ाइन में मामूली बदलाव

एक्सटीरियर लुक की बात करें, तो स्कॉर्पियो-एन का बॉक्सी स्टांस पहले जैसा ही है. फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइटिंग सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. सबसे नज़र आने वाला बदलाव हाइयर वेरिएंट्स (Z8T और ऊपर) में नए 18-इंच डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का है, जो पहले के 17-इंच व्हील्स की जगह आए हैं. कुल मिलाकर ये छोटा अपडेट है, जो SUV की रोड प्रेजेंस को बनाए रखता है.

इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

केबिन में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं. नया 12.29-इंच फ्लोटिंग एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पुराने छोटे स्क्रीन की जगह लेता है. ड्राइवर के सामने 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें तीन कॉन्फिगरेबल डिस्प्ले थीम्स और फुल-स्क्रीन नेविगेशन सपोर्ट उपलब्ध है. टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक स्कायरूफ (पैनोरमिक सनरूफ) जोड़ा गया है, जो केबिन को ज्यादा खुला और प्रीमियम बनाता है.

इसके अलावा 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा (ट्रांसपेरेंट चेसिस व्यू और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ) टॉप ट्रिम्स में उपलब्ध है. फ्रंट में 65W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट, एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स पेज (जी-फोर्स, कंपास, रोल, पिच, एल्टीट्यूड दिखाता है) और फिजिकल शॉर्टकट बटन भी दिए गए हैं. वेरिएंट्स में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प उपलब्ध हैं.

सेफ्टी फीचर्स

टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS सिस्टम मौजूद है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. बेसिक सेफ्टी में 6 एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल रूप से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन 203 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क देता है. 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन हाई ट्यून में 175 bhp और 400 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. डीजल में 2WD और 4WD दोनों विकल्प मौजूद हैं. परफॉर्मेंस पहले जैसी मजबूत और ऑफ-रोड कैपेबल बनी हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।