Ավտո նորություններ

243 KM रेंज, 70 लीटर स्टोरेज…कीमत मात्र ₹1.09 लाख! मार्केट में आया परफेक्ट फैमिली स्कूटर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Simple Energy ने अपना नया फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है. कंपनी का ये मॉडल सिंपल वन सीरीज से अलग डिजाइन और प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ आया है, जो डेली फैमिली यूज़ के हिसाब से तैयार किया गया है.

वेव को चार बैटरी विकल्पों में पेश किया गया है, जिसमें टॉप वेरिएंट 243 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज क्लेम करता है. डिलीवरी 25 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है. ये स्कूटर एथर, बजाज चेतक, हीरो विडा और टीवीएस आईक्यूब जैसे कंपटीटर्स के सामने रेंज और स्टोरेज क्षमता के साथ मजबूत दावेदारी पेश करता है. सिंपल एनर्जी ने इसे किफायती कीमत पर ज्यादा रेंज और यूज़फुल फीचर्स देने पर फोकस किया है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिजाइन

सिंपल वेव का लुक कंपनी के परफॉर्मेंस-फोकस्ड वन मॉडल से अलग है. ये फैमिली स्कूटर की तरह प्रैक्टिकल और स्टेबल डिज़ाइन वाला है. इसमें कुल 70 लीटर तक स्टोरेज उपलब्ध है, जिसमें 63 लीटर अंडर-सीट स्पेस, 3 लीटर ग्लव बॉक्स और साइड में 4 लीटर का खास ‘पिल’ स्टोरेज शामिल है. अतिरिक्त स्टोरेज यूनिट भी एक्सेसरी के रूप में जोड़ी जा सकती है.

फीचर्स

स्कूटर में कनेक्टेड फीचर्स, टीएफटी या ईबीएन डिस्प्ले ऑप्शन, रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड, रिवर्स और क्रॉल मोड जैसे विकल्प चुनिंदा वेरिएंट में दिए गए हैं. ये रोजमर्रा की सुविधा और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर जोर देता है.

सेफ्टी

बैटरी और मोटर दोनों को आईपी67 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करती है. 20 डिग्री ग्रेडेबिलिटी (पिलियन के साथ) और स्टेबल चेसिस फैमिली राइडिंग के लिए सुरक्षित अनुभव देते हैं. जेनेरेशन-3 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम चार्ज और हेल्थ मॉनिटरिंग को बेहतर बनाता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

वेव एस वेरिएंट में 2.2 kWh (110 किमी) और 2.7 kWh (132 किमी) बैटरी उपलब्ध हैं. मिड वेव में 3.7 kWh (171 किमी) जबकि टॉप वेव+ में 5 kWh बैटरी के साथ 243 किमी आईडीसी रेंज मिलती है. छोटी बैटरियां एलएफपी केमिस्ट्री वाली हैं, जबकि बड़ी बैटरियां एनसीए केमिस्ट्री की हैं. मोटर पीएमएसएम टाइप की है. बेस में 4.5 kW जबकि बाकी में 6.4 kW पावर मिलती है. टॉप स्पीड 75 से 90 किमी प्रति घंटा तक है और व्हील टॉर्क 179 एनएम तक पहुंचता है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։