Ավտո նորություններ

Audi Q3 की बुकिंग शुरू, अक्टूबर में होगी लॉन्च; BMW X1 से टक्कर, जानें कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Audi Q3 की नई जनरेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने भारत में नई Q3 की बुकिंग शुरू कर दी है और इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा. नई SUV पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, क्वाट्रो AWD और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे. जानिए नई Audi Q3 की संभावित कीमत, डिजाइन, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Audi Q3 की बुकिंग शुरू, अक्टूबर में होगी लॉन्च; BMW X1 से टक्कर, जानें कीमतZoom

3rd Gen Audi Q3 की बुकिंग शुरू हो गई है.

Audi India ने अपनी एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी Audi Q3 की नई थर्ड जनरेशन की बुकिंग आधिकारिक रूप से खोल दी है. ये मॉडल अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाला है और फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को मौका मिल रहा है. नई क्यू3 ग्लोबल अनवील के एक साल बाद भारत में डेब्यू कर चुकी है. ये लोकल असेंबल्ड होगी और BMW X1 के साथ Mercedes-Benz GLA जैसे कंपटीटर्स से मुकाबला करेगी. संभावित कीमत 55 से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास बताई जा रही है.

पुरानी जनरेशन के मुकाबले ये ज्यादा बड़ी, शार्प डिजाइन वाली और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. ऑडी भारत में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की योजना के तहत इसे प्राथमिकता दे रही है. बुकिंग शुरू होने से इच्छुक खरीदार अब डीलरशिप या ऑनलाइन माध्यम से रिजर्वेशन करवा सकते हैं. ये मॉडल क्वात्रो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आएगा और प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनेगा. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस तक की डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

डिजाइन में नई क्यू3 काफी एग्रेसिव और मॉडर्न दिखती है. इसकी लंबाई 4,531 मिमी, चौड़ाई 1,859 मिमी, ऊंचाई 1,623 मिमी और व्हीलबेस 2,681 मिमी है, जो पुराने मॉडल से बड़ी है. सामने स्प्लिट LED हेडलैम्प, वाइड ग्रिल, हनीकॉम्ब एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट मिलते हैं. साइड में 18 या 20 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट हैं. पीछे स्प्लिट टेल लैंप LED स्ट्रिप से जुड़े हैं और इल्युमिनेटेड ऑडी एम्ब्लम दिया गया है. बूट स्पेस 488 लीटर है, जो पीछे की सीट फोल्ड करने पर बढ़ जाता है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर पूरी तरह डिजिटल और प्रीमियम है. 12.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 11.9 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले रैपअराउंड स्टाइल में लगे हैं. सोनोस साउंड सिस्टम, पैनोरेमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कॉन्फिगरेबल एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड बूटलिड और वायरलेस चार्जर प्रॉमिनेंट फीचर्स हैं. गियर सिलेक्टर स्टियरिंग के पीछे स्टॉक पर शिफ्ट हो गया है.

सेफ्टी और पावरट्रेन

सेफ्टी में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-पार्क फंक्शन, मल्टीपल एयरबैग्स और अन्य असिस्ट सिस्टम शामिल हैं. इंजन 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल है जो 204 एचपी पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है. 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड क्वाट्रो AWD के साथ 0-100 किमी/घंटा 7.1 सेकंड में तय करती है. टॉप स्पीड 229 किमी/घंटा है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։