250 KM रेंज, 3 मिनट में रिचार्ज…कीमत ₹4.50 लाख! ये है मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट EV


होमफोटोऑटोकार

250 KM रेंज, 3 मिनट में रिचार्ज! ये है मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट EV

Last Updated:

₹4.50 लाख की शुरुआती कीमत में 250KM तक की रेंज देने वाली Blinq Ryde ने एंट्री-लेवल EV मार्केट में हलचल मचा दी है. 5-सीटर केबिन, मॉडर्न फीचर्स, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और कम रनिंग कॉस्ट के साथ ये कार मिडिल क्लास फैमिली और डेली कम्यूटर्स के लिए बड़ा विकल्प बन सकती है. खरीदने से पहले इसकी कीमत, फीचर्स, रेंज और सभी जरूरी डिटेल्स जरूर जान लें.

Blinq Ryde को हाल ही में देश की सबसे सस्ती Electric Car के रूप में पेश किया गया है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹4.50 लाख से शुरू होकर ₹5.00 लाख तक जाती है. इसके मुख्य रूप से दो वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनमें पहला फैमिली यूज़ के लिए ‘फैमिली’ और दूसरा कमर्शियल यूज़ के लिए ‘फ्लीट्स’ वेरिएंट है. अपने बजट-फ्रेंडली प्राइस के कारण ये कार इंडियन मिडिल क्लास फैमिली और डेली कम्यूटर्स के लिए बेस्ट होगी.

इस कार का डिज़ाइन काफी कॉम्पैक्ट, स्लीक और फ्यूचरिस्टिक है. ब्लिंक राइड में आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक बॉडी लाइन्स और शार्प कट्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं. ये EV कुल 10 खूबसूरत कलर्स जैसे सोबर ग्रीन, एम्बर-ऑरेंज, रोसो और लूनर सिल्वर में उपलब्ध है. इसका यूनिक माइक्रो-हैचबैक स्ट्रक्चर इसे सड़क पर चलते समय एक स्पेसिफिक और मॉडर्न पहचान देता है.

इंटीरियर की बात करें तो कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसमें 5 डोर्स के साथ 5 एडल्ट के बैठने की आरामदायक क्षमता दी गई है. कार के केबिन को स्मार्ट तरीके से डिज़ाइन किया गया है, ताकि पैसेजर्स को बेहतर लेगरूम और हेडरूम मिल सके. इसमें सीटों की क्वालिटी काफी अच्छी है और डैशबोर्ड को साफ-सुथरा तथा मिनिमलिस्टिक लुक दिया गया है. रोजमर्रा के सफर के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर के आराम को बढ़ाने के लिए इसमें पर्याप्त केबिन स्पेस का अरेंजमेंट किया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स के मामले में ये इलेक्ट्रिक कार अपनी कीमत के हिसाब से काफी अच्छी है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला एक मॉडर्न टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करता है. इसके अलावा, गाड़ी में पावर स्टीयरिंग, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एसी, हीटर, टैकोमीटर और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसमें मौजूद बैटरी सेवर मोड एनर्जी सेविंग करता है.

पैसेंजर सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए ब्लिंक राइड में कई सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है. इस इलेक्ट्रिक कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ ब्रेक असिस्ट (BA) तकनीक दी गई है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी को फिसलने से रोकती है. इसके अलावा, चढ़ाई वाले रास्तों के लिए हिल असिस्ट, स्पीड लिमिट से ऊपर जाने पर स्पीड अलर्ट सिस्टम और इमरजेंसी के लिए एयरबैग्स भी दिए गए हैं.

इसमें लगी बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो मॉड्यूलर तकनीक पर आधारित है. कंपनी ने इसमें एक एफिशियंट लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है. सबसे खास बात ये है कि इस गाड़ी को शहरी फ्लीट्स और राइड-हेलिंग सर्विस को ध्यान में रखकर स्वाइपेबल (बैटरी-स्वैपिंग) तकनीक के साथ पेश करने की योजना है. ये स्वैपिंग सिस्टम चार्जिंग के लंबे इंतजार को खत्म कर मिनटों में गाड़ी को फिर से फुल चार्ज कर देगा.

पावर देने के लिए ब्लिंक राइड में एक एफिशियंट इलेक्ट्रिक मोटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कॉम्बिनेशन दिया गया है. इसकी मोटर लगभग 13.41 bhp की अधिकतम पावर और 50 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. ये फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) कार सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे शहर के भारी ट्रैफिक में इसे चलाना बेहद आसान और सुगम हो जाता है. इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है, जो ब्रेक लगाने पर एनर्जी को वापस बैटरी में भेजता है.

रेंज की बात करें तो ब्लिंक राइड फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर की बेहतरीन ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है. ये सर्टिफाइड रेंज शहरी इलाकों में डेली यूज़, ऑफिस आने-जाने और छोटी ट्रिप के लिए पूरी तरह से पर्याप्त है.एफिशियंट मोटर और रीजनेरेटिव ब्रेकिंग की बदौलत ये कार शानदार रेंज दे सकेगी. कम कीमत में इतनी लंबी रेंज इसे भारतीय बाजार के लिए एक व्यावहारिक ईवी बनाएगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link