Tech News

2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 6, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • 13MP मुख्य और 8MP सेल्फी कैमरा; साइड फिंगरप्रिंट सेंसर.

Tecno ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया था. अब 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. कंपनी ने इसे 15,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है. इसे सिर्फ 2,666 रुपए प्रति महीने की किस्त देकर फोन खरीदा जा सकता है. फोन में 4GB RAM के साथ 8GB Extended RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 12GB RAM की ताकत मिलती है. इसके अलावा इसमें 5200mAh की Battery और 120Hz Display जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Tecno Spark Go 3 Pro की कीमत

Tecno Spark Go 3 Pro के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है. वहीं 4GB RAM + 128GB Storage मॉडल को 16,999 रुपए के लॉन्च प्राइस में लाया गया है. फोन खरीदने वालों के लिए कंपनी 6 महीने की No Cost EMI भी दे रही है. इसके तहत सिर्फ 2,666 रुपए प्रति महीने की किस्त देकर फोन खरीदा जा सकता है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह सेल

यह 4G स्मार्टफोन Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा. फोन को बरगंडी रेड, एक्लिप्स ब्लैक, बेसाल्ट टाइटेनियम और सनराइज ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है. इसके साथ 1 साल की मेन्यू फैक्चर वारंटी भी मिलेगी.

Tecno Spark Go 3 Pro फीचर्स 

फोन में 1526 बाय 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की HD+ IPS LCD डिस्पले दी गई है. इसमें वॉटर ड्रॉप नोच स्टाइल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz  टच सैम्पलिंग रेट और 580 निट्स की हाई ब्राइटनेस मिलती है. फोन को IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है. 

यह भी पढ़ें – Smart TV ज्यादा बिजली खा रहा? अभी बदलें ये 5 सेटिंग्स

इसका प्रोसेसर भी है खास 

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है. यह 12nm तकनीक से तैयार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लोक स्पीड 1.8GHz से 2.0GHz तक है. 91Mobiles की टेस्टिंग में फोन ने 3,71,151 का स्कोर हासिल किया है. ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है.

5200mAh बैटरी और 13MP कैमरा

पावर बैकअप के लिए फोन में 5200mAh बैटरी दी गई है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें OTG, Wi-Fi, Bluetooth और Infrared Sensor भी दिया गया है, जिससे फोन को TV रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैमरे में पीछे LED फ्लैश के साथ 13MP का f1.8 मेन कैमरा मिलता है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का f2.0 फ्रंट कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए फोन में Side-Mounted Fingerprint Sensor भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें – AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।