Auto News

27 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत ₹5.59 लाख! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 7, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोकार

ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

Last Updated:

Top 10 Most Sold Cars August 2026: पिछले महीने की कार सेल्स रिपोर्ट ने कई बड़े उलटफेर किए हैं. Tata Punch लगभग दोगुनी सालाना बिक्री के साथ देश की नंबर-1 कार बन गई, जबकि Maruti WagonR, Swift और Fronx ने भी शानदार प्रदर्शन किया. Hyundai Creta की ग्रोथ बेहद मामूली रही, वहीं Scorpio ने जबरदस्त छलांग लगाई. आखिर किस कार की कितनी यूनिट बिकी और कौन रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार? देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट.

Tata Punch: लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इस माइक्रो SUV की कुल 21,320 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 10,704 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 99 प्रतिशत की लगभग दोगुनी बढ़ोतरी को दर्शाता है. 2026 Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होती है.

बोल्ड डिजाइन, LED लाइट्स, 193 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस इसे खास बनाते हैं. इंटीरियर में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और सनरूफ के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी, 360° कैमरा मिलता है. सुरक्षा के लिए 5-स्टार भारत एनकैप और 6 एयरबैग हैं. ग्राहक इसे 1.2L पेट्रोल (88 PS), टर्बो (120 PS) और CNG ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसका माइलेज पेट्रोल में 19-20 किमी/लीटर और CNG में 27 किमी/किग्रा है.

Maruti Suzuki Wagon R: सेल के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति वैगन आर है. पिछले महीने इसकी कुल 20,180 यूनिट बिकीं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 14,552 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 39 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki Swift: बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट है. अगस्त 2026 में इसकी कुल 19,832 यूनिट बिकी हैं.ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 12,385 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 60 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Fronx: चौथे स्थान पर मारुति फ्रॉन्क्स है. पिछले महीने इसको कुल 18,730 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 12,422 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Ertiga: सेल के मामले में पांचवे नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने इसकी कुल 18,516 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी 18,445 यूनिट से मात्र 71 यूनिट ही अधिक है.

Tata Nexon: बिक्री के मामले में छठे स्थान पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इस SUV की कुल 18,431 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बेची गई इसकी कुल 14,004 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Dzire: सेल के मामले में सातवें स्थान पर डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 18,418 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 16,509 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Creta: लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इस SUV की कुल 16,288 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 15,924 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Baleno:सेल में बढ़ोतरी की दम पर बलेनो ने भी टॉप-10 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसको कुल 15,746 ग्राहक मिले. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 12,549 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Scorpio: टॉप-10 की लिस्ट में ये अंतिम स्थान पर है. पिछले महीने Scorpio/Scorpio N को कुल 15,576 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 9,840 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।