Maruti Victoris मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती Hybrid SUV है. इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने विक्टोरिस की सेल बढ़ाने के लिए फरवरी 2026 की शुरुआत में ही इस पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया है. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी 5-सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये डील बेहतर हो सकती है. आइए, उपलब्ध डिस्काउंट के बारे में जानते हैं.
Maruti Suzuki इस महीने Victoris की खरीद पर 78 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसमें 48,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 30,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है. कंपनी इसे मात्र 10,49,990 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹19,98,900 रुपये तक जाती है. छूट के बाद इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.
इंटीरियर और फीचर्स
Victoris का केबिन काफी आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है. इसमें डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, पियानो-ब्लैक फिनिश और सिल्वर इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं. केबिन में पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है. इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखते हैं.
सेफ्टी डिटेल
फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा के मामले में भी Maruti Suzuki Victoris काफी मजबूत SUV है. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक भी मिलती है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जो हाईवे और शहर दोनों जगह ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
Maruti Suzuki Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर रिफाइनमेंट के लिए जाना जाता है. इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करता है. पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, जबकि हाइब्रिड वर्जन में e-CVT ट्रांसमिशन मिलता है. CNG विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलजे 28.65 KMPl है.

