Maruti Suzuki Grand Vitara इस महीने Nexa शोरूम में सबसे बेहतरीन ऑफर्स के साथ बिकने वाला मॉडल बन गया है. ग्राहक इस मिड-साइज SUV पर अभी ₹3 लाख से ज्यादा के कुल बेनिफिट्स अवेल कर सकते हैं. इनमें ₹35,000 तक का कैश डिस्काउंट या कुछ राज्यों में ₹1.85 लाख तक का जीरो रोड टैक्स (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर), ₹50,000/₹65,000 तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, ₹30,000 तक का लॉयल्टी बोनस और ₹10,000 का कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं. बिना ऑफर्स के बेस ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,76,500 से शुरु होती है.
अगर आप आने वाले दिनों में एक हाइब्रिड कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है. आइए जुलाई 2026 में उपलब्ध मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट डिटेल पर एक नज़र डालते हैं. साथ में इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस के साथ माइलेज डिटेल पर भी नज़र डालते हैं.
- Sigma Petrol MT: ₹35,000 कैश/कंज्यूमर ऑफर + ₹40,000 डीलर सपोर्ट + ₹30,000 एक्सचेंज + ₹20,000-30,000 लॉयल्टी + ₹10,000 कॉर्पोरेट = टोटल ₹1.35 लाख तक.
- Delta Petrol MT/AT: ₹1.25 लाख तक.
- Zeta/Alpha MT/AT और AWD: ₹85,000 + 5-ईयर एक्सटेंडेड वॉरंटी.
- Strong Hybrid वेरिएंट्स: ₹90,000 तक + जीरो रोड टैक्स बेनिफिट (कुल ₹1.85 लाख तक).
- CNG वेरिएंट्स: ₹70,000 तक.
उपलब्ध डिस्काउंट के साथ अगर कुछ राज्य सरकारों द्वारा दिया जा रहा जीरो रोड टैक्स (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर) जोड़ दिया जाए, तो ये डिस्काउंट ₹3 लाख तक पहुंच जाएगा. ये ऑफर्स स्टॉक, राज्य और डीलरशिप पर निर्भर करते हैं. एक्सचेंज और स्क्रैपेज को साथ नहीं जोड़ा जा सकता.
डिजाइन और इंटीरियर
ग्रैंड विटारा में बोल्ड क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, R17 मशीन्ड अलॉय व्हील्स, सिग्नेचर NEXTre’ टेल लैंप्स और शार्प बॉडी लाइन्स इसे प्रीमियम और एडवेंचरस लुक देते हैं. पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइटिंग और मजबूत स्टांस इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं. डाइमेंशन्स की बात करें, तो इसकी लंबाई 4345 mm, चौड़ाई 1795 mm, ऊंचाई 1645 mm, व्हीलबेस 2600 mm और 210 mm ग्राउंड क्लियरेंस है.
केबिन की बात करें, तो इंटीरियर स्पेशियस, सोफिस्टिकेटेड और प्रीमियम है. डुअल-टोन डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ कम्फर्ट और लग्जरी का अनुभव देते हैं. फैमिली के लिए परफेक्ट 5-सीटर लेआउट है.
फीचर्स और सेफ्टी
Maruti Grand Vitara में 22.86 cm SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto & Apple CarPlay), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, 360° व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, PM 2.5 फिल्टर के साथ ऑटो एसी, पैडल शिप्टर, ड्राइव मोड्स, EV मोड (हाइब्रिड में), Suzuki Connect के 40+ स्मार्ट फीचर्स (रिमोट कंट्रोल, ट्रैकिंग, अलर्ट्स आदि) मिलते हैं.
सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (फ्रंट, साइड और कर्टेन) मिलते हैं. Suzuki TECT प्लेटफॉर्म, ABS के साथ EBD, ESP, Hill Hold/Descent Control, TPMS, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
- 1.5 लीटर Smart Hybrid Petrol: 102 bhp, मैनुअल/ऑटोमैटिक, माइलेज 19-21 kmpl.
- 1.5L Strong Hybrid: 114 bhp सिस्टम पावर, e-CVT, ARAI माइलेज 27.97 kmpl तक, EV मोड के साथ शांत और इको-फ्रेंडली ड्राइव.
- CNG ऑप्शन: ईंधन की बचत के लिए.