Automobile

28 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत ₹5,69,990! मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये SUV; 8 लाख लोगों ने खरीदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Punch ने इंडियन ऑटो मार्केट में एक नया इतिहास रच दिया है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई ये कॉम्पैक्ट एसयूवी महज 57 महीनों में घरेलू बाजार में 8 लाख यूनिट्स की बिक्री पार कर गई है. ये उपलब्धि इसे भारत की सबसे तेज बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाती है. मारुति ब्रेजा को यही माइलस्टोन हासिल करने में करीब 80 महीने, हुंडई वेन्यू को 85 महीने और टाटा के ही नेक्सॉन को 89 महीने लगे थे.

पंच, नेक्सॉन के बाद टाटा मोटर्स की वर्तमान पैसेंजर व्हीकल लाइनअप में ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी एसयूवी बन गई है. पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स को मिलाकर कुल बिक्री का ये आंकड़ा मॉडल की अपील को दर्शाता है. फेसलिफ्ट और नए पावरट्रेन विकल्पों ने मांग को और गति दी है, जिससे ये पहली बार गाड़ी खरीद रहे लोगों और फैमिली दोनों के बीच पॉपुलर बनी हुई है.

टाटा पंच की सेल्स रिपोर्ट

सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 की शुरुआत में 7 लाख यूनिट्स पार करने के बाद पंच ने अगले 1 लाख यूनिट्स महज पांच महीनों से भी कम समय में पूरे कर लिए हैं. जून 2026 में रिकॉर्ड 21,006 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की गई. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 60,321 यूनिट सेल के साथ ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बनी. जून अंत तक कुल 7,97,479 यूनिट्स और जुलाई के शुरुआती दिनों में बाकी बिक्री के साथ 8 लाख का आंकड़ा पूरा हुआ.

डिजाइन और इंटीरियर

फेसलिफ्ट के बाद पंच को और आकर्षक बनाया गया है. फ्रंट में वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड डीआरएल, नया 3डी ग्रिल और बुल गार्ड स्टाइल बंपर दिया गया है. रियर में कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और रीडिज़ाइन्ड बंपर हैं. 193 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस और 16 इंच के टायर इसे मिनी एसयूवी लुक देते हैं.

इंटीरियर स्पेसियस और प्रैक्टिकल है. नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फैब्रिक सीट्स में एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट उपलब्ध है. 90 डिग्री खुलने वाले डोर्स एंट्री-एग्जिट आसान बनाते हैं. बूट स्पेस पेट्रोल में 366 लीटर और सीएनजी में 210 लीटर है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360 डिग्री एचडी कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं. सेफ्टी में 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ईएसपी, हिल होल्ड, TPMS और आईएसओफिक्स माउंट्स शामिल हैं.

इंजन ऑप्शन में 1.2 लीटर एनए पेट्रोल (88 बीएचपी, 115 एनएम), नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (120 बीएचपी, 170 एनएम) और आईसीएनजी (73 बीएचपी, 103 एनएम) उपलब्ध हैं. माइलेज पेट्रोल में करीब 18-20 किमी/लीटर और सीएनजी में 26-28 KM/KG है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,69,990 से शुरू होती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।