33 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग; इस कार के लिए शोरूम पर लग रही लाइन! कीमत मात्र ₹6,25,600 से शुरू

aditisingh
4 Min Read


Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. कंपनी ने फरवरी 2026 में कुल 1,61,000 यूनिट बेचे. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में कंपनी द्वारा सेल की गईं कुल 1,60,791 यूनिट के मुकाबले लगभग बराबर ही है. सालाना स्तर पर मात्र 209 यूनिट की बढ़ोतरी हुई है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो फरवरी 2026 में Maruti Suzuki Dzire कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Brezza और Ertiga की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, Wagon R और Swift जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Dzire

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 19,326 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं डिजायर की कुल 14,694 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹6,25,600 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

इसमें 1.2 लीटर Z-सीरीज तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 80 बीएचपी पावर देता है. माइलेज पेट्रोल में 24.8-25.7 किमी/लीटर और सीएनजी में 33.7 किमी/किलो तक है. सेफ्टी में 5-स्टार GNCAP रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360° कैमरा और 9 इंच टचस्क्रीन के साथ तमाम जरूरी सुविधाएं मिलती हैं.

Maruti Brezza

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा है. पिछले महीने इसकी कुल 17,863 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,392 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15,392 यूनिट की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

तीसरे स्थान पर मारुति अर्टिगा है. इस 7-सीटर MPV को पिछले महीने 17,807 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,868 यूनिट के मुकाबले साालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Wagon R

सेल के मामले में चौथे नंबर पर वैगन आर है. इस हैचबैक को फरवरी 2026 में कुल 14,885 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इनकी कुल 19,879 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Swift

बिक्री घटने के बावजूद भी स्विफ्ट ने टॉप-5 हैच की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 14,833 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 16,269 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Baleno की 14,632 यूनिट, Fronx की 13,898 यूनिट, Victoris की 13,021 यूनिट, Eeco की 11,620 यूनिट, Alto की 9,787 यूनिट, Grand Vitara की 5,859 यूनिट, XL6 की 3,633 यूनिट, Ignis की 1,848 यूनिट, Celerio की 862 यूनिट, Jimny की 532 यूनिट, S-Presso की 451 यूनिट और Invicto की 143 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.