Automobile

Hero ने बढ़ाए HF 100, HF Deluxe और Passion Plus के दाम, अब इतने में मिलेंगी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

देश और दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर 100cc कम्यूटर बाइकों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. जनवरी 2026 से लागू हुए इस प्राइस हाइक में कंपनी ने HF 100, HF Deluxe और Passion Plus को महंगा कर दिया है.

कीमतों में आई ये बढ़ोतरी उत्पादन लागत में वृद्धि, नए उत्सर्जन मानकों (OBD-2B) के अनुपालन और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए की गई है. वहीं, कंपनी की सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर Hero Splendor Plus की कीमतों में कोई बदलाव की खबर नहीं हैं. आइए, जानते हैं कि इन तीन मॉडलों को कितना महंगा कर दिया गया है.

Hero HF 100

ये सबसे किफायती विकल्प है, जो सिंपल डिजाइन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत अब ₹59,489 (एक्स-शोरूम) हो गई है, यानी पहले से कीमत में ₹750 की बढ़ोतरी हुई है. ये बाइक डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट है, जिसमें 97.2cc इंजन, 70 किमी/लीटर तक का माइलेज और मजबूत बिल्ड क्वालिटी शामिल है.

Hero HF Deluxe

ये सीरीज ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. विभिन्न वेरिएंट्स में कीमत ₹56,742 से शुरू होकर ₹69,235 तक जाती है. इस मॉडल पर भी अधिकतम ₹750 तक की बढ़ोतरी हुई है. इसमें आकर्षक कलर ऑप्शन, बेहतर फीचर्स और आरामदायक सीटिंग मिलती है.

Hero Passion Plus

स्टाइलिश लुक और अच्छे परफॉर्मेंस वाली ये बाइक अब ₹250 से अधिक महंगी हुई है. इसके विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत ₹76,000 से ₹78,000 के आसपास (एक्स-शोरूम) है. ये बाइक युवाओं और परिवारों के बीच पॉपुलर है, जिसमें अच्छी राइडिंग पोजीशन, फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न ग्राफिक्स शामिल हैं.

ये बढ़ोतरी काफी मामूली है (₹250 से ₹750 तक), जो इन बाइकों को बाजार में सबसे अफोर्डेबल विकल्प बनाए रखती है. हीरो की ये बाइक्स 70 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस खर्च और मजबूत सर्विस नेटवर्क प्रदान करती हैं. अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी भी ये मॉडल बजट में सबसे अच्छा विकल्प बने हुए हैं. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आफ इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment