Automobile

421 KM रेंज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! ये हैं देश की सबसे सस्ती Electric Car, शुरुआती कीमत मात्र ₹5 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Most Affordable Electric Cars In India: देश में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर इस समय, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें ऊंचाई पर हैं और प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है. राज्य सरकारों की सब्सिडी, FAME Scheme और कम रनिंग कॉस्ट के चलते EV खरीदना ज्यादा सेसिंबल काम है. अगर आप भी आने वाले दिनों में एक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए देश की 3 सबसे सस्ती ईवी की लिस्ट लाए हैं.

सबसे किफायती विकल्पों में MG Comet EV, Tata Tiago EV और Tata Punch EV का नाम शामिल है. ये कारें डेली यूज, कम मेंटेनेंस और अच्छी रेंज के लिए परफेक्ट हैं. ये तीनों Tata और MG जैसी विश्वसनीय कंपनियों की हैं, जिनका सर्विस नेटवर्क मजबूत है. इनकी कीमतें मात्र ₹5 लाख से शुरू हो जाती हैं, जो बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेस्ट हैं. आइए, इन Electric Cars की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

MG Comet EV

ये भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जो शहर के छोटे-छोटे कामों के लिए परफेक्ट है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.24 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹8.82 लाख से ₹9.99 लाख तक जाती है. हालांकि, BaaS स्कीम के तहत ग्राहक इसे मात्र 5 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

ये एक कॉम्पैक्ट और फोर सीटर जैसी कार है, जिसका टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है. इसलिए तंग गलियों और पार्किंग में आसानी होती है. बैटरी 17.3 kWh की है, जो 230-250 किमी की रेंज देती है. फीचर्स में टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, LED लाइट्स, रिवर्स कैमरा और पावर विंडो शामिल हैं. रनिंग कॉस्ट बहुत कम है, घर पर चार्ज करने पर प्रति किमी ₹1-2 का खर्च आता है.

Tata Tiago EV

टिआगो ईवी वैल्यू फॉर मनी वाली हैचबैक है, जो फैमिली यूज के लिए ज्यादा उपयुक्त है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹11.14 लाख तक जाती है. यह 5-डोर कार है, जिसमें अच्छा स्पेस है और 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. सिंगल चार्ज पर मीडियम रेंज में ये 250 किमी और लॉन्ग रेंज में 315 किमी तक चल सकती है.

बैटरी ऑप्शन में 19.2 kWh या 24 kWh हैं. फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, डिजिटल क्लस्टर, ABS, EBD, डुअल एयरबैग्स और हिल होल्ड जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं. Tata की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सर्विस नेटवर्क इसका बड़ा प्लस है. डेली कम्यूट, स्कूल-ऑफिस और छोटी ट्रिप्स के लिए ये बहुत अच्छी है. चार्जिंग टाइम 8-10 घंटे लगता है, लेकिन फास्ट चार्जर से कम हो जाता है.

Tata Punch EV

टाटा पंच सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV है, जो अपने ग्राउंड क्लीयरेंस और रग्ड लुक के लिए जानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹14.44 लाख तक जाती है. रेंज अलग-अलग बैटरी पैक के हिसाब से 315 KM से 421 KM तक है. बैटरी मीडियम और लॉन्ग रेंज ऑप्शन में उपलब्ध है.

फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग्स तक शामिल हैं. हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट है. ये फैमिली के लिए SUV स्टाइल और बेहतर सेफ्टी देती है. कीमत Tiago से ज्यादा है, लेकिन वैल्यू के हिसाब से किफायती है. ये तीनों कारें पेट्रोल कारों से 70-80% कम रनिंग कॉस्ट देती हैं. हालांकि, कीमत और चार्जिंग कॉस्ट इसमें दो बड़े फैक्टर हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment