5-स्टार सेफ्टी के बाद Kia Seltos हुई और दमदार, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए वेरिएंट; जानिए कीमत- खासियत


Last Updated:

Kia India ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी Seltos को नए GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के साथ और ज्यादा प्रीमियम बना दिया है. 28 ADAS फीचर्स, 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल Key और कई नए हाई-टेक फीचर्स के साथ ये SUV अब पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है. जानिए इसकी कीमत, इंजन विकल्प और आखिर क्या है इसमें नया.

ख़बरें फटाफट

5-स्टार सेफ्टी के बाद Kia Seltos हुई दमदार, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए वेरिएंटZoom

Kia Seltos को दो नए वेरिएंट के साथ पेश किया गया है.

Kia India ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी Kia Seltos को और ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है. कंपनी ने Seltos के दो नए टॉप वेरिएंट GTX(O) और X-Line(O) लॉन्च कर दिए हैं, जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.56 लाख रुपए रखी गई है. नए वेरिएंट्स में पहले से ज्यादा एडवांस सेफ्टी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं.

हाल ही में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली Seltos अब अपने सेगमेंट में 28 ADAS फीचर्स के साथ और भी मजबूत दावेदार बन गई है. कंपनी का कहना है कि नए वेरिएंट्स का मकसद उन ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और लग्जरी का बेहतर कॉम्बिनेशन चाहते हैं. ये मॉडल टर्बो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगे. आइए डिटेल्स जानते हैं.

28 ADAS फीचर्स के साथ बढ़ी सेफ्टी

नई GTX(O) और X-Line(O) में Kia का ADAS F+ पैकेज दिया गया है, जिसमें कुल 28 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इनमें फ्रंट कोलीजन अवोइडेंस असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का क्लेम है कि ये पैकेज इस सेगमेंट में सबसे एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी में से एक है.

टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट

नए वेरिएंट्स में कनेक्टेट कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC), किआ कनेक्ट 2.0 के 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, रीजनल लैंग्वेज वॉयस कमांड, डिजिटल की (Key), विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले, AQI डिस्प्ले वाला स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, रेन सेंसिंग वाइपर और मोबाइल ऐप सपोर्ट के साथ फ्रंट-रियर स्मार्ट डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा सभी पावर विंडो में वन-टच ऑटो अप/डाउन और सेफ्टी फंक्शन भी मिलते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एवं सेल्स) अतुल सूद ने कहा कि Seltos लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार खुद को बेहतर बनाती रही है. हाल ही में मिली 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग इसकी इंजीनियरिंग क्षमता और सुरक्षा पर कंपनी के फोकस को साबित करती है. उन्होंने कहा कि GTX(O) और X-Line(O) के जरिए कंपनी ने सेफ्टी, कनेक्टिविटी और प्रीमियम सुविधाओं का सबसे बेहतर पैकेज ग्राहकों के सामने पेश किया है.

बिक्री में लगातार बना हुआ है दबदबा

कंपनी के अनुसार, ऑल-न्यू Seltos लॉन्च होने के बाद से हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर रही है. ये लगातार मजबूत ग्राहक मांग और SUV की पॉपुलरिटी को दर्शाता है. Kia का मानना है कि नए टॉप वेरिएंट्स आने के बाद Seltos की स्थिति मिड-साइज SUV सेगमेंट में और मजबूत होगी.

इंजन और कीमत

नई Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं. इन नए टॉप वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.56 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को प्रीमियम फीचर्स के साथ ज्यादा विकल्प मिलेंगे और Seltos की वैल्यू प्रपोजिशन पहले से और मजबूत होगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link