500 KM+ रेंज, सनरूफ और 6 एयरबैग! मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेंगी ये 5 नई Electric Cars, शुरुआती कीमत मात्र ₹9.99 लाख

सतीश कुमार
6 Min Read

Upcoming Electric Cars in India: इंडियन ऑटो मार्केट में EVs की मांग लगातार बढ़ रही है. इसका फायदा उठाते हुए देश की पॉरपुलर कार निर्माता कंपनियों आने वाले दिनों में इस सेगमेंट के अंदर कई नए प्रोडक्ट पेश करने की योजना बना रही हैं. इनमें से कुछ को अनवील कर दिया गया है और कुछ Upcoming EVs को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया.

ऐसे में हम आपके लिए इंडयन मार्केट में एंट्री के लिए तैयार 5 नई इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें Tata Punch EV Facelift, Maruti Suzuki e Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella, Mahindra BE 6 Rall-E (BE 6 का स्पोर्टी वेरिएंट) और Tata Avinya EV का नाम शामिल है. आइए, इनकी संभावित डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नजर डालते हैं.

1. Tata Punch EV Facelift

Tata Punch EV पहले से ही भारत में पॉपुलर माइक्रो-SUV है और इसका फेसलिफ्ट इस साल की पहली छमाही में ही देखने को मिल सकता है. ये अपडेटेड वर्जन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, बेहतर फीचर्स और संभवतः इम्प्रूव्ड रेंज के साथ आएगा. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक ऑप्शन रहेंगे, जो ARAI रेंज 315-421 km देते हैं.

फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, LED लाइटिंग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और ज्यादा क्रिएचर कम्फर्ट्स जैसे वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ आदि मिल सकते हैं. प्राइस रेंज मौजूदा से थोड़ी ऊपर, लगभग ₹10-16 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है. ये कार शहर के लिए परफेक्ट है, जहां छोटी साइज, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और लो मेंटेनेंस की डिमांड ज्यादा है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रुपये रखी जा सकती है.

2. Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी की पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगी. इसे संभवतः फरवरी-मार्च में ही पेश किया जाएगा. ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 जैसी कारों से मुकाबला करेगी. ये दो बैटरी ऑप्शन- 49 kWh और 61 kWh के साथ आएगी.

बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट ARAI रेंज 543 km तक देता है. पावर 142-172 bhp के बीच होगा और FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सेटअप मेन होगा. बाद में AWD भी आ सकता है. फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, ADAS, 7 एयरबैग्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और JBL ऑडियो शामिल हैं. ये Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली है. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹17-25 लाख के बीच है.

3. Toyota Urban Cruiser Ebella

टोयोटा की पहला EV भारत में Urban Cruiser Ebella के नाम से लॉन्च होगी. ये Maruti e Vitara का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है. इसे जनवरी 2026 में अनवील किया गया है और फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है. ये भी 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ आएगी, जहां बड़ी बैटरी 543 km ARAI रेंज देती है.

पावर 142-172 bhp, फीचर्स में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट, JBL साउंड, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स और 12-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हैं. टोयोटा इसे 8-ईयर बैटरी वारंटी, BaaS (Battery as a Service) और 60% बायबैक ऑफर दे रही है. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹16-24 लाख के आसपास है.

4. Mahindra BE 6 Rall-E

Mahindra BE 6 पहले से लॉन्च हो चुकी है (₹18.90 लाख से शुरू), लेकिन इसका Rall-E वेरिएंट (कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड स्पोर्टी वर्जन) 2026 में ज्यादा अपडेट्स के साथ आएगा. ये INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो परफॉर्मेंस-फोकस्ड है. बैटरी 59 kWh और 79 kWh है. रेंज 500+ km (MIDC) है और ये 0-100 km/h की स्पीड 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है.

फीचर्स में ADAS, 360-डिग्री कैमरा, हाई-स्पीड चार्जिंग (175 kW) और प्रीमियम इंटीरियर हैं. ये कूपे-SUV स्टाइल में है, जो यूथ बायर्स को अट्रैक्ट करेगी. प्राइस ₹18-27 लाख के बीच रहने का अनुमान है. महिंद्रा की EV टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस इसे स्पोर्टी EV सेगमेंट में मजबूत बनाएगी.

5. Tata Avinya EV

Tata Avinya टाटा का प्रीमियम EV ब्रांड है, जो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होगा. ये Gen-3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जो JLR से इंस्पायर्ड है. ये SUV/क्रॉसओवर स्टाइल में आएगी, रेंज 500+ km (अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से 30 मिनट में), प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड ADAS, कनेक्टिविटी और लग्जरी फीचर्स के साथ इसे लगभग ₹50-60 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.

ये पांच कारें 2026 में भारतीय EV मार्केट को बदल सकती हैं. टाटा और महिंद्रा पहले से मजबूत हैं, जबकि मारुति-टोयोटा की एंट्री मास-मार्केट को बूस्ट देगी. अफोर्डेबल रेंज, बेहतर चार्जिंग और सेफ्टी से EV अपनाने में तेजी जरूर आएगी. कुल मिलाकर, ये साल भी EV के लिए गेम-चेंजिंग होने वाला है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.