585 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! इस इलेक्ट्रिक SUV पर मिल रही ₹3.35 लाख की छूट; फैमिली के लिए बेस्ट


Tata Motors ने जून 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रेंज पर भारी डिस्काउंट की पेशकश शुरू की है, जिससे EV खरीदारों के लिए ये बेहतरीन मौका बन गया है. खास तौर पर टाटा कर्व ईवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट उपलब्ध है. ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV कूप डिजाइन अपनी स्टाइलिश लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के लिए जाना जाती है.

भारतीय बाजार में बढ़ती EV डिमांड को देखते हुए टाटा ने Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की छूट ऑफर की है. इसमें ग्रीन बोनस, कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं. ये ऑफर उन ग्राहकों के लिए आइडियल है, जो ईको-फ्रेंडली और स्पोर्टी SUV चाहते हैं. Curvv EV न सिर्फ मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स से लैस है, बल्कि अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के कारण भी पॉपुलर हो रही है. आइए इसकी डिस्काउंट डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिस्काउंट डिटेल

Tata Curvv EV के सभी वेरिएंट्स (X को छोड़कर) पर सबसे ज्यादा ₹3.35 लाख तक का लाभ मिल रहा है, जिसमें ₹3 लाख का फ्लैट ग्रीन बोनस (कैश डिस्काउंट) शामिल है. क्रिएटिव ग्रेड पर डिस्काउंट थोड़ा कम होकर ₹2.85 लाख तक है. वहीं, Curvv EV X वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, बल्कि सिर्फ एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स के रूप में ₹65,000 तक के फायदे उपलब्ध हैं. ये ऑफर्स डीलरशिप और स्टॉक के आधार पर अलग हो सकते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

टाटा कर्व ईवी भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV कूप है. इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स, स्लोपिंग रूफलाइन, पियानो ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दिए गए हैं. इसका स्पोर्टी और एयरोडायनामिक लुक इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाता है.

इसका केबिन प्रीमियम है. 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. स्पेसियस केबिन 5 पैसेंजर्स के लिए आरामदायक है.

फीचर्स और सेफ्टी

इस SUV में लेवल-2 ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन), वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम और ओवर-द-एयर अपडेट्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और मजबूत स्ट्रक्चर हैं. ADAS फीचर्स ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 45 kWh (150 PS, 215 Nm, 430-502 km रेंज) और 55 kWh (167 PS, 215 Nm, 502-585 km ARAI क्लेम्ड रेंज) में पेश किया गया है. दोनों में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है. 70 kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग मात्र 40 मिनट में हो जाती है. लिक्विड-कूल्ड बैटरी IP67 रेटेड है.



Source link