Last Updated:
Toyota India ने Hilux GX 4X2 को खास Camper Build ऑप्शन के साथ पेश किया है, जो एडवेंचर और ओवरलैंडिंग पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है. इसमें रियर कार्गो डेक को बेड, मिनी किचन और स्टोरेज जैसे मॉड्यूल के साथ मूवेबल होम में बदला जा सकता है. दमदार 2.8-लीटर डीजल इंजन, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत बॉडी इसे लंबी रोड ट्रिप्स के लिए बेहद खास बनाते हैं.
Toyota Hilux Camper कैपिंग के शौकीनों को पसंद आएगा.
Toyota India ने अपने पॉपुलर और दमदार लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Toyota Hilux के नए मॉडल के साथ इसके बेस वेरिएंट GX 4X2 को एक खास कैंपर बिल्ड (Camper Build) ऑप्शन में पेश किया है. ये नया ऑप्शन उन एडवेंचर लवर्स और ओवरलैंडिंग के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी गाड़ी में ही घूमते हुए रहने और ट्रेवल करने का अनुभव चाहते हैं.
बेस GX 4X2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होने के कारण ये मॉडल उन ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प साबित होगा, जो इसे एक कस्टमाइज़्ड मूवेबल होम बनाना चाहते हैं. इसके रियर कार्गो डेक में कैंपर मॉड्यूल (जैसे बेड, मिनी किचन, स्टोरेज और टेंट) आसानी से असेंबल किया जा सकता है. लंबी दूरी की रोड ट्रिप्स और कैंपिंग के लिए ये एक कम्प्लीट पैकेज के साथ आता है. आइए जानते हैं कि इसे किन खासियत के साथ पेश किया गया है.
डिजाइन और इंटीरियर
नए टोयोटा हाइलैक्स में बोल्ड और अपराइट फ्रंट फेसिया दिया गया है. इसके फ्रंट में ‘TOYOTA’ ब्रांडिंग वाली हनीकॉम्ब ग्रिल, स्लीक LED हेडलैम्प्स और नया रफ-एंड-टफ बंपर मिलता है. कैंपर बिल्ड में रियर कार्गो बेड पर मजबूत, वेदर-प्रूफ शेल या रूफटॉप टेंट सेटअप लगाया गया है. इसके साथ ही इसमें रफ बॉडी क्लैडिंग, साइड स्टेप्स और एग्रेसिव अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
प्राइमरी केबिन में प्रीमियम ऑल-ब्लैक थीम के साथ डुअल-कैब लेआउट मिलता है. कैंपर बिल्ड वेरिएंट का असली आकर्षण इसका रियर डेक एरिया है, जिसे रहने योग्य जगह में बदला जा सकता है. इसमें स्लाइड-आउट बेड/मैट्रेस, यूटिलिटी स्टोरेज, मिनी-किचन सेटअप और वाटर स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जो सफर के दौरान घर जैसा अहसास कराती है.
फीचर्स और सेफ्टी
फ्रंट केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर मिलते हैं. वहीं कैंपर एरिया में अलग से 12V पावर सॉकेट्स, LED रीडिंग/एंबियंट लाइट्स और एक्सेसरी पोर्ट्स दिए गए हैं.
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, ABS के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट/रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसका बॉडी-ऑन-फ्रेम स्ट्रक्चर और मजबूत चेसिस कठिन रास्तों पर भी सेफ्टी और मजबूती प्रदान करते हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
इसमें भरोसेमंद 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. 4X2 ड्राइवट्रेन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ये इंजन लंबी दूरी के हाईवे क्रूज़िंग और कैंपिंग ट्रिप्स पर बेहतरीन परफॉरमेंस देगा. कंपनी ने इसे ₹32 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …
और पढ़ें