Automobile

26.11 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹8.85 लाख! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

7-सीटर कार सेगमेंट के लिए जून 2026 काफी बेहतर रहा. हमेशा की तरह पिछले महीने भी Maruti Ertiga सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके बाद, Mahindra Scorpio और Mahindra XUV 7XO ने भी अच्छा कस्टमर बेस बनाया. अर्टिगा की लगातार मजबूत बिक्री, महिंद्रा स्कॉर्पियो और XUV 7XO की बढ़ती पॉपुलरिटी और टोयोटा इनोवा की चुनौतियों के बीच ये सेगमेंट कंपटीटिव बना हुआ है.

Kia Carens और XEV 9S जैसे अन्य मॉडल्स भी इस रेस में शामिल हैं, जो इलेक्ट्रिक और प्रीमियम विकल्पों की ओर बढ़ते ट्रेंड को दर्शाते हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक 7-सीटर कार खरीदने जा रहे हैं, तो ये डेटा आपको ये जानने में मदद करेगा मौजूदा समय में लोग इस सेगमेंट की किन गाड़ियों का पसंद कर रहे हैं. आइए, सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Ertiga

पिछले महीने ये 7-सीटर सेगमेंट की किंग बनी रही. इसने 16,111 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 13.9% की सालाना ग्रोथ दर्शाती है. अपनी किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस लागत, विश्वसनीय इंजन और स्पेसियस केबिन के कारण अर्टिगा मिडिल क्लास फैमिलीज की पहली पसंद बनी हुई है. फीचर्स में मॉडर्न इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेफ्टी एड्स और आरामदायक थर्ड-रो सीट्स शामिल हैं. शहर और हाईवे दोनों पर अच्छा परफॉर्मेंस देने वाली ये MPV लंबे समय से सेगमेंट को लीड कर रही है.

मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.85 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट ZXi+ AT के लिए ₹12.99 लाख तक जाती है. ये 7-सीटर MPV फैमिली के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ आती है, जिसमें क्रोम विंग्ड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, आकर्षक अलॉय व्हील्स और मॉडर्न लुक शामिल है. इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम है, जिसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, फ्लेक्सिबल सीटिंग, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS+EBD, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX, रियर कैमरा और सेंसर्स मिलते हैं. हालांकि, ग्लोबल NCAP में 1 स्टार रेटिंग है. 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 102 bhp पावर और 139 Nm टॉर्क देता है, जो 5-स्पीड MT या 6AT में उपलब्ध है. पेट्रोल 20.3-20.51 kmpl और CNG वेरिएंट 26.11 km/kg तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है.

Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,097 यूनिट सेल के साथ दूसरे स्थान पर रही. इसके 10.7% की सालाना ग्रोथ दर्ज की. इसका बोल्ड लुक, मजबूत रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता इसे SUV लवर्स के बीच पॉपुलर बनाती है. 7-सीटर वेरिएंट में पर्याप्त स्पेस, पावरफुल डीजल इंजन और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. फैमिली के साथ एडवेंचर ट्रिप्स के लिए परफेक्ट स्कॉर्पियो ने अपनी विश्वसनीयता और रिसेल वैल्यू से बाजार में मजबूत जगह बनाई है.

Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO ने 9,244 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इसने 49.1% की शानदार सालाना ग्रोथ हासिल की है. मॉडर्न डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, ADAS फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ये मॉडल प्रीमियम 7-सीटर खरीदारों को आकर्षित कर रहा है. कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन XUV 7XO को फैमिली के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है.

Mahindra Bolero

महिंद्रा बोलेरो ने 9,115 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 21.9% सालाना ग्रोथ दर्ज हुई. अपनी सादगी, टिकाऊपन और जबरदस्त ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाने वाली बोलेरो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में पॉपुलर है. 7-सीटर लेआउट, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और कम मेंटेनेंस इसे बजट कंज्यूमर्स के लिए विश्वसनीय साथी बनाता है.

Toyota Innova

टोयोटा इनोवा ने 7,332 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. हालांकि इसमें 16.7% की सालाना गिरावट दर्ज की गई. फिर भी अपनी लग्जरी, शानदार कम्फर्ट, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फील के कारण इनोवा प्रोफेशनल्स और बड़े परिवारों की पसंद बनी हुई है. नए मॉडल्स में अपडेटेड फीचर्स के साथ ये सेगमेंट में अपना स्टेटस बनाए हुए है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।