Auto News

750cc की बाइक लाने जा रही रॉयल एनफील्ड, सबसे पहले इन मोटरसाइकल में आएगा ये इंजन!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 13, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

रॉयल एनफील्ड की नई 750cc कैफे रेसर बाइक एक बार फिर चेन्नई की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है. इसे फिलहाल कॉन्टिनेंटल जीटीआर 750 कहा जा रहा है, हालांकि कंपनी ने नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. नई बाइक में 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन, सेमी-फेयरिंग, क्लिप-ऑन हैंडलबार और आगे डुअल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसकी ग्लोबल पेशकश 2026 के अंत में और भारत में लॉन्च 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है.

750cc की बाइक लाएगी रॉयल एनफील्ड, सबसे पहले इन मोटरसाइकल में आएगा ये इंजन!Zoom

नई बाइक में करीब 750cc का एयर और ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड अब 650cc के बाद बड़े इंजन वाली बाइक के सेगमेंट में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की नई 750cc बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब इसका सेमी-फेयर्ड कैफे रेसर वर्जन चेन्नई की सड़कों पर नजर आया है. टेस्ट बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा प्रोडक्शन के करीब दिख रही है. यही वजह है कि माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड अपनी नई 750cc बाइक को जल्द बाजार में उतार सकती है.

इस बाइक को फिलहाल कॉन्टिनेंटल जीटीआर 750 नाम से जाना जा रहा है, लेकिन रॉयल एनफील्ड ने अभी इस नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बाइक का डिजाइन मौजूदा कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की तरह कैफे रेसर वाला है, लेकिन आगे सेमी-फेयरिंग, डुअल एग्जॉस्ट और आगे डुअल डिस्क ब्रेक इसे अलग पहचान देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 के अंत में इसे पेश कर सकती है और भारत में लॉन्च 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में हो सकता है.

750cc इंजन से ज्यादा ताकत

नई बाइक में करीब 750cc का एयर और ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है. यह मौजूदा 648cc इंजन का बड़ा और अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है. फिलहाल अनुमान है कि यह इंजन करीब 50 से 55 बीएचपी की पावर और 60 एनएम से ज्यादा टॉर्क दे सकता है. मौजूदा कॉन्टिनेंटल जीटी 650 करीब 47 बीएचपी और 52 एनएम का आउटपुट देती है. यानी नई बाइक में सिर्फ इंजन का आकार ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि परफॉर्मेंस भी बेहतर होने की उम्मीद है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है.

कैफे रेसर लुक में सेमी-फेयरिंग

टेस्ट बाइक में गोल हेडलैंप के आसपास सेमी-फेयरिंग दिखाई दी है. यह फेयरिंग हेडलाइट के ऊपर एक छोटे फ्लाईस्क्रीन की तरह भी काम करेगी. बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार और बार-एंड मिरर दिए गए हैं, जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा स्पोर्टी होगी. पीछे की तरफ सिंगल सीट और काउल वाला कैफे रेसर डिजाइन देखने को मिल सकता है. हालांकि, कंपनी बाद में बेंच सीट का विकल्प भी दे सकती है. बाइक के साइड पैनल और सबफ्रेम में बियर 650 जैसी डिजाइन की झलक भी दिखाई दे रही है.

आगे मिलेंगे दो डिस्क ब्रेक

नई 750cc बाइक में आगे दो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. यह मौजूदा रॉयल एनफील्ड 650cc मॉडल से बड़ा बदलाव होगा. इसके साथ डुअल-चैनल एबीएस मिलने की उम्मीद है. सस्पेंशन के लिए आगे सामान्य टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जा सकते हैं. टेस्ट बाइक में अलॉय व्हील भी दिखाई दिए हैं. वायर-स्पोक व्हील का विकल्प मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

कितना हो सकता है दाम

रॉयल एनफील्ड ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, बाजार में इसके करीब ₹3.80 लाख से ₹4.10 लाख एक्स-शोरूम के बीच आने की उम्मीद है. नई बाइक रॉयल एनफील्ड के आने वाले 750cc पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी. इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की हिमालयन 750 भी तैयार की जा रही है. हालांकि, जीटीआर 750 का फोकस एडवेंचर के बजाय स्पोर्टी कैफे रेसर राइडिंग पर रहेगा. रॉयल एनफील्ड की ओर से लॉन्च डेट और अंतिम स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है. ऐसे में इंजन आउटपुट, कीमत और कुछ फीचर्स को फिलहाल अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.

About the Author

जय ठाकुरSenior-Sub Editor

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो,…

और पढ़ें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।