Video: “इसे देखने के लिए कलेजा चाहिए” पेट की खातिर गटर में उतरा मजदूर, वीडियो देख आ जाएगा रोना

सतीश कुमार
3 Min Read


भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहलाता है. चांद से लेकर डिजिटल इंडिया तक की बातें होती हैं. बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी और अरबों की योजनाओं के दावे किए जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन तमाम दावों पर करारा तमाचा जड़ रहा है. इस वीडियो में एक मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर गटर में उतरता नजर आ रहा है. न कोई सेफ्टी किट, न ऑक्सीजन मास्क, न मशीन. सिर्फ पेट की आग और मजबूरी. यही तस्वीर आज के भारत की सच्चाई बयान कर रही है. ये सब देखकर इंटरनेट यूजर्स का खून भी उबाल मार रहा है.

नंगे बदन और बगैर सेफ्टी गटर में सफाई करता दिखा मजदूर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मजदूर खुले गटर के अंदर उतरा हुआ है. ऊपर खड़े दूसरे मजदूर डंडे और हाथों के सहारे उसे काम में मदद कर रहे हैं. गटर के अंदर गंदा पानी भरा हुआ है. मजदूर बिना कपड़ों के आधा शरीर डुबोकर काम करता दिख रहा है. नाक ढकने तक की व्यवस्था नहीं. आसपास कीचड़ और गंदगी फैली हुई है. वीडियो किसी बड़े शहर का बताया जा रहा है. लेकिन हालात देश के कई हिस्सों में लगभग एक जैसे हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स शासन और प्रशासन पर जमकर बरस रहा है और कई बातों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं कि जब करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई जाती हैं, तब गटर साफ करने के लिए मशीनें क्यों नहीं खरीदी जातीं. कई शहरों में सीवर सफाई के लिए आधुनिक मशीनें मौजूद ही नहीं हैं. जहां हैं भी, वहां उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता. वीडियो को theindiagrid नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

एक यूजर ने लिखा, “चांद पर पहुंच गए लेकिन इंसान आज भी गटर में है.”
दूसरे ने कहा, “यह वीडियो देखकर शर्म आनी चाहिए. यह मजदूर नहीं गुलाम है.”
एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “अगर ये हादसे में मर जाए तो जिम्मेदार कौन होगा?”

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment