Automobile

रईसी हो तो ऐसी…इन महाशय ने खटारा Maruti 800 को ₹10 लाख में खरीदा! याद आई 27 साल पुरानी मोहब्बत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 30, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Dr CJ Roy ने 27 साल बाद अपनी Red Maruti 800 ढूंढी और उसे वापस खरीदते हुए 10 लाख रुपये इनाम दिया. सोशल मीडिया की मदद से कार मिली है. पुरानी Maruti 800 खरीदने के लिए उन्होंने इतना पैसा क्यों अदा किया? जानिए…

ख़बरें फटाफट

रईसी हो तो ऐसी...इन महाशय ने खटारा Maruti 800 को ₹10 लाख में खरीदा!

बेंगलुरु के रियल एस्टेट टाइकून Dr CJ Roy ने अपनी पहली कार, Red Maruti 800 को 27 साल बाद ढूंढ निकाला है और इसके लिए 10 लाख रुपये का इनाम भी दिया. रोल्स-रॉयस के साथ तमाम लग्जरी कारों के मालिक डॉ रॉय ने अपनी पहली कार को वापस से खरीदने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. आइए, जानते हैं कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर Dr Roy के लिए ये Maruti 800 कितनी महत्वपूर्ण है?

1994 में जब डॉ. रॉय सिर्फ 25 साल के थे तब उन्होंने ये रेड मारुति 800 मात्र 1.10 लाख रुपये में खरीदी थी. उस समय ये रकम काफी बड़ी थी, इतने पैसे से बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में 2 एकड़ जमीन खरीदी जा सकती थी. आज वही जमीन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. डॉ. रॉय ने कार बेच दी थी, लेकिन सालों बाद उन्हें इसकी याद आई.

सोशल मीडिया का दम

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की और 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया. इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की मदद से कार ट्रैक हो गई और डॉ. रॉय ने इसे वापस खरीद लिया. उन्होंने इसे एक मारुति 800 के लिए अब तक का सबसे महंगा सौदा बताया, लेकिन जोर दिया कि यह पैसे की नहीं, बल्कि इमोशंस और शुरुआत की बात है.

मारुति 800 का फैनबेस

ऑटो सेक्टर के नजरिए से देखें तो मारुति 800 भारत की ऑटोमोबाइल क्रांति का प्रतीक है. 1983 में लॉन्च हुई ये कार आम आदमी की पहली कार बनी, जिसने फोर व्हीलर को मिडिल क्लास की पहुंच में लाया. 1990 के दशक में ये युवाओं और नए उद्यमियों की पहली पसंद थी. डॉ रॉय की कहानी इसी दौर की याद दिलाती है, जब मारुति 800 न सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन का साधन थी, बल्कि सफलता की पहली सीढ़ी भी थी.

आज जब इलेक्ट्रिक और लग्जरी व्हीकल्स का दौर है, तब भी मारुति 800 की नॉस्टैल्जिया बरकरार है. कई लोग इसे क्लासिक कार की तरह संजोकर रखते हैं और इसकी रीसेल वैल्यू भावनात्मक स्तर पर बहुत ऊंची है. मारुति 800 आज भी भारत में लाखों घरों में यादों का हिस्सा है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment